फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश्वर सिंह यादव के घर-ससुराल भी पहुंचीं आयकर विभाग की टीमें, कार्रवाई जारी

Fri, 10 Nov 2017 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला एटा/आगरा
विज्ञापन
1 of 5
अायकर ‌छापा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश्वर सिंह यादव के पैतृक निवास और ससुराल में भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। एटा में उनके गांव और आगरा में ससुर के घर पर टीमें सुबह नौ बजे से कागजात खंगाल रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अायकर ‌छापा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश्वर सिंह यादव का पैतृक निवास एटा के मेहनी गांव में है। आगरा के लायर्स कालोनी में उनके श्वसुर रणवीर सिंह यादव रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अायकर ‌छापा - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को अचानक पहुंचे आयकर विभाग के 25 से अधिक अधिकारियों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की। गांव मेहनी स्थित उनके घर से जरूरी कागजात जब्त करने के बाद अधिकारी मारहरा स्थित केनरा बैंक पहुंचे। यहां राजेश्वर सिंह और उनके परिवार के लोगों के खाते व लॉकर हैं। उनको भी चेक किया गया। 

4 of 5
अायकर ‌छापा - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं एटा में निर्माणाधीन एक होटल पर भी कार्रवाई जारी है। आगरा के लायर्स कालोनी में राजेश्वर सिंह यादव के श्वसुर रणवीर सिंह यादव के घर पर झांसी, आगरा और गाज़ियाबाद आयकर विभाग की टीम कार्रवाई कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अायकर ‌छापा - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि राजेश्वर सिंह यादव के कई बड़े राजनेताओं से भी अच्छे खासे संबंध हैं। पूर्व की यूपी सरकार में भी उनके कई करीबी बड़े नेता रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें