रिवॉल्वर के साथ वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आईं आगरा पुलिस की सिपाही प्रियंका मिश्रा का 12 दिन बाद रविवार को इस्तीफा एसएसपी मुनिराज जी. ने मंजूर कर लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट से परेशान होकर इस्तीफा दिया था। वह पुलिस लाइन में ड्यूटी रही थीं। इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब वह ड्यूटी नहीं दे पाएंगी।
संबंधित खबर- आगरा: ट्रोलर्स से परेशान महिला सिपाही ने दिया नौकरी से इस्तीफा, कहा- प्लीज मुझे ट्रोल न करें
कानपुर निवासी प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही भर्ती हुई थीं। झांसी में ट्रेनिंग के बाद पहली तैनाती थाना एमएम गेट में मिली थी। उन्होंने वर्दी में रिवॉल्वर के साथ एक वीडियो बनाया था। इसमें बैकग्राउंड म्यूजिक चल रहा था। 24 अगस्त को यह वीडियो वायरल हो गया था। इसकी जानकारी पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था।