फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2019: खत्म हुईं इंतजार की घड़ियां, यहां देखें यूपी बोर्ड का रिजल्ट

Sat, 27 Apr 2019 04:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
यूपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : सोशल मीडिया
UP Board Result 2019 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो गई है। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार आगरा जिले के करीब 1.25 लाख परीक्षार्थी और मथुरा जिले के करीब 84 हजार छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षार्थी हमारी वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पहली बार रिकॉर्ड समय में परीक्षा आयोजित कराने वाला उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया है। परीक्षाओं को पूर्व निर्धारित समय से पहले ही आयोजित कराने वाले यूपी बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी मार्च में पूरा करा दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
up board
परीक्षा और मूल्यांकन समय से पहले ही पूर्ण होने के बाद अब तो छात्र-छात्राएं परिणाम का इंतजार कर रहे थे। यह इंतजार भी अब खत्म हो गया है। मथुरा जिले के 84 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। स्कूलों ने भी परीक्षा परिणाम दिखाने की तैयारी कर ली है। 

4 of 5
UP Board Result 2019
अपना परिणाम सबसे पहले देखने के लिए इस नंबर 8929470909 पर आज ही मिस्ड कॉल दें। जैसे ही आप मिस्ड कॉल देंगे आपको SMS के माध्यम से एक लिंक प्राप्त होगा। उस पर रजिस्टर कर आप रिजल्ट आसानी से देख पाएंगे और डाउनलोड कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : self
परीक्षा परिणाम को लेकर बच्चे खुद पर तनाव हावी न होने दें। इस दौरान अभिभावक भी अपने बच्चों से बातचीत कर माहौल को हल्का करने का प्रयास करें। बच्चों को समझाएं कि परीक्षा को सिर्फ प्रतिस्पर्धा के तौर पर लें। उन पर अपनी अपेक्षाओं का बोझ कतई न डालें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें