आगरा में फूलों से बने हाथी-घोड़ा और ताजमहल के दृश्य सर्किट हाउस में देखने को मिलेंगे। यहां उद्यान विभाग की दो दिवसीय मंडलीय शाक-पुष्प प्रदर्शनी आज से शुरू हो रही है। इसमें देसी-विदेशी दो हजार से अधिक प्रजाति के पुष्प-फल और सब्जियों की प्रदर्शनी लगेगी। इसमें विदेशी और नार्थ-ईस्ट के फल-फूल आकर्षण होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अद्भुत कलाकारी लोगों को कर रही आकर्षित
- फोटो : अमर उजाला
कलाकारों ने प्रदर्शनी को आकर्षक बनाने के लिए फूलों के गमलों से विशाल गुलदस्ता, सेल्फी प्वाइंट, मोर, समेत अन्य पशु-पक्षी तैयार किए हैं। इसके अलावा फूल, सब्जी और फलों के लिए स्टॉल लगाई हैं।
विज्ञापन
3 of 5
फूलों से बना ऊंट
- फोटो : अमर उजाला
स्टॉल पर गुलाब, गेंदा, ऑर्किड, ड्रेगन फ्रूट, बेर, अमरूद, आलू, गोभी, बैंगन, मिर्च समेत तमाम फल-सब्जी और फूलों की विभिन्न प्रजातियां देखने को मिलेंगी।
4 of 5
फूलों का विशाल गुलदस्ता
- फोटो : अमर उजाला
औषधीय और मसालों की खेती की स्टॉल भी लगेंगी। इसमें किसान और कृषि विशेषज्ञ इनकी खेती की आधुनिक विधि बताएंगे। उद्यान अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि इसमें मंडल भर के किसान शामिल होंगे, निर्णायक आकलन कर उन्नतशील किसानों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।