कहना है रामवीर जाटव के भाई भूरी सिंह की पत्नी सुमन का। वह मौका ए वारदात पर सबसे पहले पहुंची थी। सुमन ने बताया,
रविवार रात तकरीबन 11:30 बजे तक भैया (रामवीर) ने दुकान खोली थी। इसके बाद पूरा परिवार सो गया।
विज्ञापन
1 of 7
आगरा ट्रिपल मर्डर: रामवीर, पत्नी मारी और बेटा बबलू (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मैंने देखा कि भाभी के घर से धुआं निकल रहा है, मुख्य दरवाजा खुला था, अंदर गई थी तो न बबलू अपने कमरे में था, न भाभी और भैया अपने कमरे में थे। धुआं रसोई वाले कमरे से बाहर आ रहा था, इसकी कुंडी लगी थी, मैंने जैसे ही कुंडी खोली, वैसे ही वहां का दृश्य देख सन्न रह गई, तीनों की लाशें फर्श पर थीं और जल रही थीं, धुआं पूरे घर में फैल चुका था, सामान बिखरा हुआ था। यह कहना है रामवीर जाटव के भाई भूरी सिंह की पत्नी सुमन का। वह मौका ए वारदात पर सबसे पहले पहुंची थी। सुमन ने बताया, रविवार रात तकरीबन 11:30 बजे तक भैया (रामवीर) ने दुकान खोली थी। इसके बाद पूरा परिवार सो गया।
विज्ञापन
2 of 7
आगरा ट्रिपल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
रामवीर रोजाना सुबह पांच दुकान खोल लेते थे। सोमवार को छह बजे पड़ोस के लोग दुकान से सामान लेने आए मगर, दुकान बंद मिली। मैं घर में झाड़ू लगा रही थी, लोगों ने मुझसे कहा कि दुकान क्यों नहीं खुली है। तब मेरा ध्यान सामने की तरफ गया, वहां धुआं निकल रहा था। मैं वहां पहुंची तो रसोई वाले कमरे में तीनों के शव पड़े थे। ऐसा लग रहा था कि शवों को घसीटकर यहां लाए गए क्योंकि वे इस कमरे में नहीं सोते थे। तीनों के हाथ-पांव और मुंह टेप से बांध रखे थे। मेरी चीख निकल गई। इस पर परिवार के अन्य सदस्य और मोहल्ले के लोग आ गए। उन्होंने आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
3 of 7
रामवीर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
तो डीजे की आवाज से दब गईं चीखें
नगला किशनलाल में तीन लोगों की बर्बरता से हत्या कर दी गई और किसी को पता नहीं चला। इस सवाल का जवाब पुलिस ने तलाशा तो पता चला कि मौका ए वारदात से 50 मीटर की दूरी पर ही देवी जागरण हुआ था। इसमें डीजे लगाया गया। अगर रामवीर, उसकी पत्नी और बेटा चीखे भी होंगे तो डीजे के कारण लोग सुन नहीं पाए। पड़ोस के लोगों ने पुलिस को बताया कि रातभर देवी की भेंटें डीजे पर चल रही थीं। इनके अलावा कोई और आवाज नहीं सुनी। पुलिस ने रामवीर के भाई और अन्य परिजनों से भी इस बारे में जानकारी की। उनका भी यही कहना था कि रात में सिर्फ डीजे की आवाज आ रही थी। रामवीर के भाई पड़ोस में ही रहते हैं।
4 of 7
आगरा तिहरा हत्याकांडः क्राइम सीन को सील करती पुलिसटीम
- फोटो : अमर उजाला
नगला किशनलाल में परचून व्यापारी की परिवार सहित हत्या के मामले में पुलिस तीन लाइनों पर चल रही है। पहली है रंजिश, दूसरीलूट और तीसरी नौकरी के नाम पर ठगी। सीओ छत्ता विकास जायसवाल ने बताया कि रामवीर के परिजनों ने न तो किसी से रंजिश बताई है और न ही तहरीर में लूट की बात लिखी है। उन्होंने किसी पर शक भी जाहिर नहीं किया है। लेकिन जिस तरह से वारदात हुई है, उससे लग रहा है कि हत्या के पीछे किसी से रंजिश हो सकती है। हालांकि इसका कोई साक्ष्य नहीं है लेकिन यह भी जांच का बिंदू है। हत्यारों का मकसद लूटपाट नहीं, पूरे परिवार को खत्म करना था।
विज्ञापन
5 of 7
बबलू और रामवीर के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का कहना है कि घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। इस कारण लूट के बिंदू पर भी जांच की जा रही है। तीसरा बिंदू है रामवीर के बेटे बबलू की रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी है। रामवीर के भाई ने इसकी जानकारी दी है। इस पर पड़ताल चल रही है। जिस फौजी को पैसा देना बताया, उससे पूछताछ की गई। वह घर पर ही था। फौजी ने बताया कि उसने अपने बेटे की नौकरी के लिए भी फतेहाबाद रोड निवासी एक दलाल को पैसे दिए थे। दलाल भी घर पर ही मिला। हालांकि पूछताछ अभी जारी है।
विज्ञापन
6 of 7
आगरा ट्रिपल मर्डर: एक ही कमरे में मिले तीनों के शव
- फोटो : अमर उजाला
एक किलोमीटर दूर जाकर चंदन नगर में रुका खोजी कुत्ता
पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वैड को बुलाकर जांच कराई। खोजी कुत्ता मौका ए वारदात से निकलने के बाद एक किलोमीटर तक जाकर रुक गया। यह इलाका चंदन नगर है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश चंदन नगर से भागे हैं।
घटनास्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
ताला तुड़वाकर कराई दुकान की वीडियोग्राफी
पुलिस ने साक्ष्य मिलने की उम्मीद पर सोमवार शाम को दुकान की वीडियोग्राफी कराई। दुकान की चाबी नहीं मिलने के कारण पुलिस ने दुकान का ताला तुड़वा कर जांच कराई। पुलिस को यहां से डायरी मिली जिसमें रामवीर हिसाब-किताब लिखते थे।