मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुवार को आगरा आगमन पर पुलिस ने अजीत नगर गेट से लेकर राजामंडी चौराहे तक ट्रैफिक रोक दिया। शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली एमजी रोड के आसपास तीनों सरकारी अस्पतालों सहित 150 से अधिक निजी अस्पताल हैं। शहर में लगे कोरोना कर्फ्यू की वजह से मरीज, उनके तीमारदार और जरूरी काम से ही लोग घरों से निकले थे। मगर, ट्रैफिक में घंटों फंसे रहने से उनका हाल-बेहाल हो गया। उनको कहना था कि इस परेशानी भरे कोविड काल में दो घंटे तक बैरिकेड पर रोकना कहां का न्याय है?
विज्ञापन
2 of 6
एमजी रोड पर जाम में फंसे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पर आने के बाद सबसे पहले पथौली गांव गए। उनके आगमन से पहले पुलिस ने अजीत नगर गेट से लेकर राजामंडी चौराहे तक ट्रैफिक रोक दिया। कोरोना कर्फ्यू होने की वजह से मरीज, उनके तीमारदार के अलावा यात्री और जरूरतमंद लोग ही बाहर निकले थे। लोगों के वाहन जाम में फंस गए। शाम तकरीबन 5.15 अजीत नगर गेट से लेकर मुख्यमंत्री का काफिला एमजी रोड पर आया। काफिला निकलने के बाद भी यातायात शुरू नहीं कराया गया।
विज्ञापन
3 of 6
देर शाम तक लगा रहा जाम
- फोटो : अमर उजाला
ईदगाह, प्रतापपुरा, साईं का तकिया, छीपीटोला, नामनेर, कलक्ट्रेट से पुलिस लाइन रोड, सुभाष बाजार से पंचकुइयां मार्ग, सेंट जोंस से घटिया और लोहामंडी मार्ग हरीपर्वत से देहली गेट और संजय प्लेस मार्ग पर वाहन जाम में फंस गए। शाम तकरीबन साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री का काफिला वापस निकलने के बाद ही यातायात खोला गया। इसके बावजूद जाम खुलने में आधे घंटे से अधिक लगा। प्रभारी एसपी ट्रैफिक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की फ्लीट के आगमन और प्रस्थान के समय पर ट्रैफिक रोका गया था।
4 of 6
प्रतापपुरा चौराहे पर जाम में फंसी एंबुलेंस व अन्य वाहन
- फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस भी जाम में फंसीं
कई लोग मरीजों के लिए दवा, खाना लेकर जा रहे थे। वहीं जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। उन्हें पुलिस आगे निकलने नहीं दे रही थी तो पीछे वाहन फंसे होने की वजह से नहीं निकल पाए। एंबुलेंस में फंसे मरीजों को ले जाने के लिए लोग पुलिस से गुहार लगाते रहे। डेढ़ घंटा लगा चौराहा पार करने में
ईदगाह कटघर निवासी समर चौधरी ने कहा कि जिला अस्पताल जाना था, साईं का तकिया चौराहे पर रोक लिया, पैदल भी नहीं निकलने दिया। पुलिसकर्मियों से पूछा तो वह बोले-मुख्यमंत्री जी आने वाले हैं। जब सीएम का काफिला निकल गया तब रास्ता खोला। चौराहा पार करने के लिए डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका रास्ता
- फोटो : अमर उजाला
पंचकुइयां निवासी रूपेंद्र पाल ने कहा कि एसएन अस्पताल में पिताजी भर्ती हैं। शाम को साढ़े चार बजे सामान लेने घर आया, वापस शाम को सवा पांच बजे अस्पताल जाने के लिए निकला तो नालबंद चौराहे पर रोक लिया। कोविड काल में दो घंटे इंतजार कहां का न्याय है। सदर बाजार निवासी राजेश सोलंकी ने कहा कि शाम साढ़े पांच बजे सदर से दिल्ली गेट के एक डॉक्टर को दिखाने के लिए निकला था, पहले प्रतापपुरा चौराहे से पहले ही रोक लिया, कहा कि मुख्यमंत्री का काफिला गुजर रहा है, नामनेर होकर साईं का तकिया आया तो यहां भी एमजी रोड बंद था, जो मुख्यमंत्री के निकलने के बाद ही खोला गया। दो घंटे जाम में फंसा रहा।
पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका रास्ता
- फोटो : अमर उजाला
यात्रियों को भी हुई परेशानी
ईदगाह पर कैंट स्टेशन की ओर जाने वाले यात्री भी वाहनों से आए थे। मगर, पुलिस ने उन्हें भी नहीं निकलने दिया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। कई लोगों की बस और ट्रेन भी छूट गई।
10 से 15 मिनट रोका ट्रैफिक
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान दस से 15 मिनट के लिए ट्रैफिक रोका गया था। फ्लीट के निकलने के बाद ट्रैफिक सुचारू करा दिया गया था।