फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में भी कम नहीं ताजमहल के लिए दीवानगी, वीकेंड पर तीन गुना हुई सैलानियों की संख्या

Mon, 28 Sep 2020 02:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल में सेल्फी खींचते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में भी ताजमहल के लिए दीवानगी कम नहीं हुई। 21 सितंबर को ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के लिए खोल दिए गए थे। महज सात दिन में ही ताजमहल और आगरा किला पर पर्यटकों की संख्या में तीन गुना इजाफा हुआ है। खासकर शनिवार और रविवार को सैलानियों की संख्या जबरदस्त तरीके से बढ़ी। ताजमहल खुलने पर सोमवार को जहां 1235 पर्यटक आए थे वहीं रविवार को इनकी संख्या 3512 हो गई। 
विज्ञापन

2 of 6
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन उद्योग सैलानियों में ताजमहल के प्रति दीवानगी से उत्साहित हुआ है। उद्यमियों का मानना है कि ताज पर सैलानियों की यह संख्या तब है, जब विदेशी उड़ानें और पर्यटक ट्रेनें बंद हैं और सैलानी केवल अपने वाहन से ही आ जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ताजमहल पूर्वी गेट पर ताज प्रदर्शनी को देखते हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
रविवार को ताजमहल में शनिवार के मुकाबले पर्यटक ज्यादा आए। 21 सितंबर को ताजमहल खुलने के बाद यह पहला रविवार था, जिस वजह से सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ। न केवल ताजमहल बल्कि आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, एत्माद्दौला, समेत समय स्मारकों में सैलानियों की संख्या में करीब तीन गुना इजाफा हुआ है। 

4 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
सप्ताहांत में उमड़ आये सैलानी
स्मारक शनिवार रविवार 21 सितंबर
ताजमहल 3079 3512 1235
आगरा किला 535 743   248
महताब बाग 87 743 136
फतेहपुर सीकरी 150 294 92
सिकंदरा 150 248 116
एत्माद्दौला 79 119 30
मरियम मकबरा 23   17 31
रामबाग 26   152 64

 
विज्ञापन

5 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताज के साथ कराएं आगरा दर्शन- जागो आगरा
संस्था जागो आगरा ने कोरोना के कारण लगे झटके से उबरने के लिए ‘आगरा दर्शन' का सुझाव दिया है। संस्थापक मनीष अग्रवाल के मुताबिक पर्यटकों को आगरा में 3 दिन रोकने के हिसाब से प्रचार किया जाए। इस पर्यटन सीजन से ही यह कार्य शुरू हो सकता है। आगरा दर्शन में हर श्रेणी के पर्यटक के बजट के अनुसार सुविधा उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कीठम झील में प्रवासी पक्षी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
शहरी क्षेत्र की धरोहरों के साथ बाह, सीकरी, सूर सरोवर, जोधपुर झाल के प्राकृतिक सौंदर्य को जोड़ें। आगरा दर्शन के साथ सैलानियों को उन स्थलों को भी दिखाना चाहिए जहां शहर के पारंपरिक उत्पाद बनते हैं। देशी-विदेशी मेहमानों के आने से इन उद्यमियों में बेहतर प्रदर्शन की ललक उत्पन्न होगी। इसके साथ ही इनको अपने उत्पादों की सीधे बिक्री का मौका मिल सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें