कोरोना वायरस के भय के चलते महिला दिवस पर ताजमहल समेत अन्य स्मारकों में महिलाओं का प्रवेश मुफ्त होने के बाद भी रविवार को ताजमहल पर करीब 25 हजार पर्यटक ही पहुंचे। इनमें 12 हजार से ज्यादा पुरुष और बच्चे थे। यही हाल आगरा किला, सिकंदरा स्मारकों का रहा।
विज्ञापन
2 of 5
ताजमहल पर आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुरातत्व सर्वेक्षण ने एएसआई संरक्षित सभी स्मारकों में महिलाओं का प्रवेश नि:शुल्क किया था, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण का भय नजर आया। यही कारण रहा कि आज ताजमहल पर वीकेंड पर भी टिकट खिड़कियों से 12304 पुरुष व बच्चों के टिकटों की बिक्री हुई। इसमें आनलाइन विक्रय हुए टिकट शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) कर्मचारियों ने बताया कि तकरीबन 12 हजार ही महिलाओं ने नि:शुल्क प्रवेश किया था। उनके लिए एक टर्न स्टाइल गेट को फ्री किया गया था। यही हालत आगरा किला, सिकंदरा, एत्माद्दौला स्मारकों पर नजर आए। यहां भी महिला पर्यटकों की संख्या गिनी चुनी ही नजर आई।
4 of 5
ताजमहल पर विदेशी सैलानियों की थर्मल स्क्रीनिंग करता व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि कोरोना वायरस से संक्रमित इटली के पर्यटकों और शहर के सात मरीजों की पुष्टि होने के बाद पूरे पर्यटन उद्योग में इस कदर खौफ है कि विगत कुछ दिनों से ताजमहल पहुंचने वाले सैलानियों की भी थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई थी।
गौरतलब है कि यह स्क्रीनिंग अभी तक एयरपोर्ट पर ही की जा रही थी, लेकिन ताजमहल पूर्वी गेट शिल्पग्राम पार्किंग पर स्वास्थ्य विभाग ने थर्मल गन से जांच शुरू की है। विदेशी सैलानियों के लिए एहतियातन अलग से चार गोल्फ कार्ट लगाई गई है, जो दिन में कई बार सेनेटाइज की जा रही हैं।