फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के इंतजार में ताजमहल, कोरोना ने कम किए सैलानी, सूने पड़े स्मारक

Mon, 16 Mar 2020 04:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित मिलने और देश-विदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को जारी अलर्ट से पर्यटकों की संख्या में निरंतर गिरावट आ रही है। सोमवार को ताजमहल की टिकट खिड़कियों पर सन्नाटा देखने को मिला।
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल की टिकट खिड़की पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया और सभी सरकारी, गैर सरकारी बैठकें, कार्यक्रम, सेमिनार निरस्त कर दिए ताकि लोगों में संक्रमण न फैले। वहीं दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल को अब पर्यटकों का इंतजार है। रोजाना जहां दुनियाभर से हजारों सैलानी आ रहे थे। कोरोना वायरस की दहशत के बाद अब ये संख्या गिर चुकी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल की टिकट खिड़की पर नहीं पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला
स्मारकों में प्रवेश की टिकटों की बिक्री में भी भारी गिरावट आई है। संरक्षक सहायक कलंदर बिंद ने बताया कि निरंतर टूरिस्टों की संख्या में कमी के चलते राजस्व में भी गिरावट आई है।
 

4 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस का खौफ इस कदर है कि ताजमहल पर वीकएंड पर सैलानियों की संख्या आधी रह गई। मार्च में वीकएंड पर 28 से 30 हजार तक पर्यटकों की संख्या होती थी, लेकिन कोरोना वायरस के खौफ के कारण इन दिनों सोमवार से बृहस्पतिवार तक 10 से 14 हजार और वीक एंड पर शनिवार-रविवार को 15 से 18 हजार तक ही पर्यटक आ रहे हैं। जानकारों के मुताबिक इससे पर्यटन कारोबार को लगभग 20 करोड़ का सीधा नुकसान हो चुका है। होटलों में बुकिंग रद्द हुईं हैं। बड़े आयोजन भी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एत्माद्दौला - फोटो : अमर उजाला
विश्वदाय स्मारक की नगरी सीकरी और आगरा के एत्माद्दौला में कोरोना वायरस के भय से पर्यटकों की संख्या लगातार गिरती जा रही है। इससे पर्यटन व्यवसाय चौपट होने लगा है। पर्यटकों की कमी से एएसआई व एडीओ को भी राजस्व का घाटा हो रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें