आगरा में कोरोना वायरस के आठ मामले आने के बाद से शासन-प्रशासन अलर्ट है। एसएन मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वहीं जिला अस्पताल में भी मरीजों को भर्ती करने के लिए व्यवस्था की गई है। सोमवार को आगरा के अस्पतालों में कोरोना वायरस से लड़ने के इंतजामों का जायजा लेने राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 5
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने आइसोलेशन वार्ड का हाल जाना। सूत्रों के मुताबिक कोरोना से संक्रमण होने के बाद यहां कितने पलंगों की व्यवस्था है, स्टाफ का हाला जाना।
विज्ञापन
3 of 5
मेडिकल कॉलेज में राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज के दौरे के बाद राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं देखी। चिकित्सकों से उपचार आदि की जानकारी प्राप्त की।
4 of 5
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के बाद आगरा कॉलेज, सेंट जोंस कॉलेज या किसी अन्य शैक्षिक संस्थान को एहतियातन अस्थाई अस्पताल बनाते हुए यहां आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए उन्होंने प्रशासन से कहा है।
मेडिकल कॉलेज मेंसीएमओ के साथ राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी प्रभु नरायण सिंह को इस संबंध में पत्र लिखा जाएगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में आगरा के सबसे अधिक मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसलिए सावधानियां बरती जा रही हैं।