ताजमहल के टिकट ऑनलाइन खत्म हो जाने के बाद अब पर्यटकों को मायूस नहीं लौटना होगा। नए साल में ताजमहल समेत स्मारकों पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने नई व्यवस्थाएं की हैं, जिसके तहत ऑनलाइन टिकट खत्म हो जाने के बाद स्मारकों पर टिकट खिड़कियों के जरिए ऑफलाइन टिकट बेचे जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
आगरा किला पर शुरू हुई टिकट खिड़की
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और अकबर का मकबरा सिकंदरा स्मारक पर दोपहर बाद ऑन लाइन टिकट खत्म होने के बाद काउंटरों से टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई। शनिवार को ताजमहल पर भी तीन टिकट काउंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
सिकंदरा स्मारक पर आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
नए साल में आगरा आने वाले सैलानियों की बड़ी मुश्किल दूर हो गई। ताजमहल के दीदार के लिए आने वाले सैलानियों को टिकटों की कैपिंग होने के कारण तब मायूस लौटना पड़ता था, जब वह दोपहर में ताज आने पर सभी ऑनलाइन टिकट बिकी पाते थे। डीएम प्रभु एन सिंह के आदेश के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने शुक्रवार से टिकट काउंटरों को शुरू करा दिया।
4 of 5
आगरा किला पर आए सैलानी टिकट खरीदते हुए
- फोटो : अमर उजाला
आगरा किला पर दोपहर बाद 3:30 बजे ऑनलाइन टिकट खत्म हो गए, जिसके बाद एएसआई ने आगरा किला के गेट के बाहर लगे काउंटर से टिकटों की बिक्री शुरू करा दी। इसी तरह अकबर का मकबरा और फतेहपुर सीकरी में भी नए साल पर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। एएसआई ने ताजमहल के लिए दो दिन पहले ही फतेहपुरी मस्जिद में व्यवस्थाएं पूरी कर ली थीं। शनिवार से ताजमहल पर भी ऑफ लाइन यानी टिकट काउंटरों से टिकटों की बिक्री शुरू कर दी जाएगी।
मायूस नहीं लौटेंगे सैलानी
शुक्रवार को किला, सीकरी और सिकंदरा में काउंटर शुरू कर दिए गए। शनिवार को ताजमहल पर 3 काउंटर शुरू कर दिए जाएंगे, लेकिन यह काउंटर तब बिक्री करना शुरू करेंगे, जब ऑनलाइन सभी टिकट बिक चुके होंगे। यह उन सैलानियों के लिए सुविधा है जो टिकट न मिलने के कारण मायूस लौट रहे थे। - वसंत कुमार स्वर्णकार, अधीक्षण पुरातत्वविद