एटा जिले में पंचायत चुनाव के मैदान में परिवार के लोग ही एक-दूसरे प्रतिद्वंदी बन गए हैं। सकीट ब्लाक में नामांकन प्रक्रिया के दौरान कई ऐसे दावेदारों ने पर्चा दाखिल किए हैं, जो एक ही परिवार से हैं। ग्राम पंचायत मिश्री में मां-बेटी और भतीजी ने एक ही पद पर नामांकन पत्र दाखिल किया। ग्राम पंचायत मजरा जात सकीट से सास-बहू ने नामांकन दाखिल किया। ग्राम पंचायत कोची में देवरानी और जिठानी ने एक दूसरे के विरुद्ध सियासी समर में ताल ठोंकी है।