फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में घुसकर चोरों ने बना डाली 10 फीट लंबी सुरंग, मोबाइल की दुकान से लाखों का माल पार

Sun, 01 Mar 2020 12:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
चोरी के लिए खोदी सुरंग - फोटो : Amar Ujala
आगरा के एत्माद्दौला के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा पर चोरों ने फिल्मी अंदाज में एक मोबाइल की दुकान में 10 फीट लंबी सुरंग बनाकर चोरी की। चोरों ने नाले के अंदर से सुरंग बनाकर सौ मोबाइल के साथ लैपटॉप और कैश चोरी कर लिया। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। 
विज्ञापन

2 of 5
दुकान के बाहर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : Amar Ujala
जगजीवन नगर, टेढ़ी बगिया निवासी संजीव कुमार की सौ फुटा रोड स्थित हीरा लाल मार्केट में संजीव मोबाइल कम्यूनिकेशन के नाम से दुकान है। शुक्रवार शाम को वह पांच बजे दुकान बंद करके गए थे। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे दुकान का शटर खोला तो दुकान में सुरंग बनी हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
दुकान को फर्श तोड़कर घुसे अंदर - फोटो : Amar Ujala
चोरों ने दुकान से 10 फुट दूर नाले से सुरंग बनाई थी। इसके लिए चोर आठ फुट गहरे नाले में गए थे। इसके बाद दस फुट तक ढाई फुट चौड़ाई की सुरंग बनाई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। फोरेंसिंक टीम से जांच कराई गई। 

4 of 5
चोरों ने नाले में घुसकर खोदी सुरंग - फोटो : Amar Ujala
संजीव ने बताया कि चोर सौ मोबाइल, एक लैपटाप और चार हजार रुपये निकाल ले गए। मोबाइलों की कीमत करीब तीन लाख रुपये हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक का कहना है कि मार्केट के पास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुकान के आगे है नाला - फोटो : Amar Ujala
पुलिस का कहना है कि दुकान के आगे नाला है। इस पर पत्थर रखा हुआ है। चोरों ने पहले रेकी की होगी। नाले में पानी कम है और इसकी दीवार भी कमजोर है। इसे तोड़कर ही सुरंग बनाई है। सुरंग से कोई बच्चा ही अंदर जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें