आगरा के एत्माद्दौला के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा पर चोरों ने फिल्मी अंदाज में एक मोबाइल की दुकान में 10 फीट लंबी सुरंग बनाकर चोरी की। चोरों ने नाले के अंदर से सुरंग बनाकर सौ मोबाइल के साथ लैपटॉप और कैश चोरी कर लिया। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए।
विज्ञापन
2 of 5
दुकान के बाहर पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : Amar Ujala
जगजीवन नगर, टेढ़ी बगिया निवासी संजीव कुमार की सौ फुटा रोड स्थित हीरा लाल मार्केट में संजीव मोबाइल कम्यूनिकेशन के नाम से दुकान है। शुक्रवार शाम को वह पांच बजे दुकान बंद करके गए थे। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे दुकान का शटर खोला तो दुकान में सुरंग बनी हुई थी।
चोरों ने दुकान से 10 फुट दूर नाले से सुरंग बनाई थी। इसके लिए चोर आठ फुट गहरे नाले में गए थे। इसके बाद दस फुट तक ढाई फुट चौड़ाई की सुरंग बनाई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। फोरेंसिंक टीम से जांच कराई गई।
4 of 5
चोरों ने नाले में घुसकर खोदी सुरंग
- फोटो : Amar Ujala
संजीव ने बताया कि चोर सौ मोबाइल, एक लैपटाप और चार हजार रुपये निकाल ले गए। मोबाइलों की कीमत करीब तीन लाख रुपये हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक का कहना है कि मार्केट के पास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि दुकान के आगे नाला है। इस पर पत्थर रखा हुआ है। चोरों ने पहले रेकी की होगी। नाले में पानी कम है और इसकी दीवार भी कमजोर है। इसे तोड़कर ही सुरंग बनाई है। सुरंग से कोई बच्चा ही अंदर जा सकता है।