फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात 12 बजे से रोडवेज कर्मी कर सकते हैं चक्का जाम, ताजनगरी आने से पहले पढ़ें ये खबर

Mon, 09 Apr 2018 08:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
up roadways - फोटो : amar ujala
रोडवेज कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित हैं। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आठ अप्रैल की मध्यरात्रि 12 बजे से बसों का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है, तो यूपी रोडवेज एंप्लाइज यूनियन ने 10 अप्रैल की मध्यरात्रि से हड़ताल पर जाने का एलान किया है। कर्मचारी यूनियनों में ही आपसी खींचतान बहुत ज्यादा है। ऐसे में हड़ताल के प्रभावी होने की उम्मीद बहुत कम है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : अमर उजाला
ताज डिपो में शनिवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में हड़ताल को प्रभावी बनाने की रणनीति पर विचार किया गया। संगठन से जुड़े चालक, परिचालक और तकनीकी कर्मचारियों को भी शामिल करने पर बल दिया, ताकि बसों के खराब होने पर उनकी मरम्मत नहीं हो सके। क्षेत्रीय अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि अभी तक सातवां वेतनमान नहीं लागू किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
up roadways - फोटो : AmarUjala
महंगाई भत्ते की किस्तों का भुगतान करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, संविदा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि समेत किसी मांग पर प्रदेश सरकार ने ध्यान नहीं दिया है। दूसरी ओर, यूपी रोडवेज एंप्लाइज की सभा फोर्ट डिपो पर हुई। इसमें आठ मांगों का समाधान नहीं करने पर दस अप्रैल की मध्यरात्रि से बसों का चक्का जाम करने का फैसला किया गया। 

4 of 5
बस - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर छह माह से आंदोलन चल रहा है। कुछ संगठन नाम चमकाने को श्रेय लेना चाहते हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अली दुलारे ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि समाधान निकल आएगा। रोडवेज बस चालक, परिचालकों की हड़ताल से निपटने के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों ने भी इंतजाम कर लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मोहनलाल भूषण ने बताया कि हड़ताल होने पर वैकल्पिक इंतजाम किए जाएंगे। अतिरिक्त स्टाफ को लगाकर बसों का संचालन करवाया जाएगा। हड़ताल से निपटने को कार्य योजना तैयार कर ली गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें