आगरा: दौड़ लगाते किरन रिजिजू
- फोटो : अमर उजाला
दौड़ लगाते युवक
- फोटो : अमर उजाला
पहले दिन के परिणाम
- वॉलीबाल : एकलव्य स्टेडियम, आगरा कॉलेज स्पाइक्स, क्रीड़ा भारती सेक्टर-8 की टीम जीती।
- कबड्डी : स्टेडियम सी, जारुआ कटरा, प्रधान पब्लिक स्कूल खंदौली, चाहर क्लब, चौधरी एकेडमी, बीएल स्पोर्ट्स, जाट क्लब, सूर्य एकेडमी की टीम जीती।
- मुक्केबाजी : सनी गौतम, डोनम परिहार, ध्रुव शर्मा, राहुल वर्मा, सक्षम, शिवम वर्मा, सत्यम कुमार, ललित राठौर, सिद्धार्थ आर्या, सूर्यांश तोमर, रिशि भदौरिया, आयुष शर्मा, श्रीकांत, जतिन सिंह, साहिल खान, सूर्या दुबे, दीपक राजपूत, सचिन कुमार, वंश मुडसेनिया, सोयम चाहर ने मैच जीते।
- बैडमिंटन : वंश मिश्रा, डेविड दास, तेजस गुप्ता, विकास सिकरवार, आदित्य खत्री, पंकज चाहर, कुशाग्र, कुशमीत, प्रखर गुप्ता, शिवम, प्रांजल, मयंक दीक्षित, शिवांश, आर्यन, धैर्य, अर्णव, मृदुल, नमन, अर्जुन, इमरान, रुद्र कुमार, अभय, चंद्रकांत, कुश अग्रवाल, माधव, यशराज ने अपने मैच जीते।
- टेबल टेनिस : उर्वी, सुहानी अग्रवाल, अंशिता, कृति, कुहू, हृदयांशी, परी, श्रेया ने अपने मैच जीते। महिला युगल में सुहानी व परी की टीम और प्रिंसी व सताक्षी की टीम ने मैच जीते।
आगरा: वकीलों ने दिया मांगपत्र
- फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट खंडपीठ की उम्मीद जगा गए केंद्रीय विधि मंत्री
सांसद खेल स्पर्धा में आए केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने आगरा के अधिवक्ताओं में हाईकोर्ट खंडपीठ स्थापना की उम्मीद जगाई है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन के साथ जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट सौंपी। इस पर केंद्रीय मंत्री ने अधिवक्ताओं को दिल्ली बुलाया। उनके सकारात्मक रुख पर अधिवक्ताओं ने सोमवार से न्यायिक कार्य का निर्णय लिया है।
आगरा बार एसोसिएशन के सचिव रामप्रकाश शर्मा, संघर्ष समिति के सचिव हेमंत भारद्वाज, प्रवक्ता सत्यप्रकाश के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खंडपीठ स्थापना को लेकर विधि मंत्रालय में मंथन चल रहा है। केंद्र सरकार से भी वार्ता की जा रही है। जस्टिस जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट सरकार के पास है। उन्होंने पदाधिकारियों को वार्ता के लिए दिल्ली बुलाया। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने भी अधिवक्ताओं से वार्ता की बात कही।
सचिव हेमंत भारद्वाज के मुताबिक, आंदोलन की अग्रिम रणनीति के लिए सोमवार को बैठक होगी। न्यायिक कार्य भी किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से कार्यवाहक संयोजक चौधरी अजय सिंह, विजय कुमार शर्मा, देवेंद्र वाजपेयी, प्रमोद शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, अविनाश शर्मा, विजय पाल सिंह चौहान, दुर्ग विजय सिंह भैया, हेमंत भारद्वाज, सत्यप्रकाश सिंह, अरुण पचौरी, विजय वर्मा, अधर कुमार शर्मा, उमेश यादव, हरजीत अरोड़ा, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।