फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसक प्रदर्शन के बाद फिरोजाबाद में तनाव भरी शांति, एडीजी ने फोर्स के साथ किया पैदल मार्च

Sat, 21 Dec 2019 07:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 6
बवाल के बाद सड़क पर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शुक्रवार हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद शनिवार को तनाव भरी शांति रही। शहर के चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहा। आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश और एसएसपी ने पुलिस बल के साथ नालबंदान चौराहे से इमामबाड़ा के बीच मार्च किया। लोगों से शांति बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 6
हाईवे रहा बंद - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सुबह से पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा सुभाष तिराहे से लेकर आसफाबाद के बीच हाईवे बंद कर दिया गया। वाहनों का आवागमन बंद रहा। बंबा बाईपास पर कम वाहनों को निकलने दिया जा रहा था, वहां पर कुछ उपद्रवियों ने जाम लगाने की कोशिश की लेकिन फोर्स के पहुंचते ही फरार हो गए। 
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस और प्रशासन के आला अफसर - फोटो : अमर उजाला
सुबह 10 बजे करीब डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह तो फोर्स के साथ रसूलपुर थाने पर पहुंचे। बाहर खड़े लोगों से घर जाने की अपील की। रोड किनारे रखे ईंट पत्थरों को भी प्रशासन से निगम की टीम को लगाकर हटाना शुरू कर दिया। 

4 of 6
पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
फोर्स के साथ नालबंदान चौराहा, नाले की पुलिया, इमामबाड़ा चौराहे तक फोर्स के साथ आए। गलियों के अंदर खड़ी भीड़ को खदेड़ दिया। अंदर रखी ईंट-पत्थरों को प्रशासन ने भरवा दिया। इस दौरान इमामबाड़ा से बाजार की ओर खड़े दुकानदारों को यह हिदायत दी कि वह एकत्रित न हों। प्रशासन की टीम शांति बनाए रखने की अपील करती रही। 
विज्ञापन

5 of 6
अस्पताल में मेडिकल कराते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रशासन ने बवाल के दौरान पकड़े गए करीब 13 लोगों का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया। इधर, एसएसपी, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह सहित करीब 70 सिपाही व होमगार्ड के भी मेडिकल कराए गए। वहीं हिंसक प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या तीन हो गई। पुलिस ने थाना दक्षिण एवं रसूलपुर में कुछ नामजद सहित सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जले पड़े वाहन - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब तीन बजे पेमेश्वर गेट के समीप बाइक मिस्त्री कल्लू की दुकान के बाहर ठीक होने आई बाइक को आग के हवाले कर दिया। मिस्त्री की दुकान में आग की जानकारी होते ही पुलिस की गाड़ियां मौके पर दौड़ गईं। सीओ सिट और नगर मजिस्ट्रेट फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया। जेसीबी मंगाकर जली हुई बाइकों को हटवाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें