आगरा में टूंडला के 10 माह के मासूम की हत्या नाले में डुबोकर की गई थी। इसका खुलासा उसके शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। उसका शव नाले में ही तैरता हुआ मिला था। हत्या के मामले में पिता मोंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
नाले में डुबोकर की गई थी मासूम की हत्या, सनकी पिता पर एफआईआर, दिल दहला देंगी ये तस्वीरें
2 of 5
नाले में पड़ा बच्चे का शव, आरोपी पिता
- फोटो : अमर उजाला
10 माह के बच्चे का शव रामबाग चौराहे के पास स्थित नाले में मंगलवार की सुबह मिला था। रात को नौ बजे उसकी शिनाख्त टूंडला के मोहित उर्फ मोंटी के बेटे लड्डू के रूप में हुई। मोंटी उसे लेकर सोमवार सुबह घर से निकला था। इसके बाद लापता हो गया था। पुलिस को शक है कि उसी ने लड्डू की हत्या की है।
विज्ञापन
नाले में डुबोकर की गई थी मासूम की हत्या, सनकी पिता पर एफआईआर, दिल दहला देंगी ये तस्वीरें
3 of 5
बच्चे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात को उसने ही घर पर फोन कर घटना की सूचना दी। उसने कहा कि लड्डू रामबाग पर नाले में पड़ा है, जीवित है या मर गया, जाकर देख लो। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। मोंटी सनकी किस्म का है। अभी तक यह साफ नहीं है कि अगर उसने ही मासूम की जान ली है तो उसकी क्या वजह है? हालांकि परिजन घटना के पीछे साजिश बता रहे हैं।
नाले में डुबोकर की गई थी मासूम की हत्या, सनकी पिता पर एफआईआर, दिल दहला देंगी ये तस्वीरें
4 of 5
बच्चे का शव ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मोंटी के फुफेरे भाई धीरज गुप्ता निवासी बल्देव रोड टूंडला ने मोंटी के खिलाफ लड्डू की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दिनभर दबिश देती रही। आरोपी कभी मोबाइल ऑन कर लेता है, तो कभी बंद। उसकी लोकेशन आगरा-फिरोजाबाद के बीच ही आ रही है। उसकी अंतिम लोकेशन खंदौली पाई गई।
नाले में डुबोकर की गई थी मासूम की हत्या, सनकी पिता पर एफआईआर, दिल दहला देंगी ये तस्वीरें
5 of 5
victim family
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मासूम का शव घर पहुंचा तो न सिर्फ परिजन बल्कि पूरे मोहल्ले के लोग बिलख उठे। मासूम के शव को देख महिलाओं के आंसू नहीं थम रहे थे।