फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मानव के माता-पिता को शेयर करती थी हर बात...', टीसीएस मैनेजर सुसाइड केस में पत्नी निकिता का बड़ा खुलासा

Sun, 06 Apr 2025 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की खुदकुशी मामले में गिरफ्तार पत्नी निकिता कलेक्ट्रेट में चुप्पी साधे रही। लेकिन थाने में उसका गुबार फूट गया। उसने बताया कि वह मानव के माता-पिता को हर बात शेयर करती थी। मेरी तो दुनिया उजड़ गई। मुझे ही दोषी ठहराया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 7
TCS manager suicide - फोटो : अमर उजाला
आगरा में टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की खुदकुशी के केस में गिरफ्तार पत्नी निकिता और ससुर नृपेंद्र शर्मा को पुलिस टीम अहमदाबाद से आगरा ले आई। डीसीपी सिटी कार्यालय में निकिता चुप्पी साधे रही लेकिन थाने में उसके मन का गुबार फूट पड़ा। 

उसने कहा कि मेरी तो दुनिया उजड़ गई, फिर भी उसे ही दोषी ठहराया जा रहा है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, वहां से जेल भेजा गया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार और एसीपी सदर विनायक भोसले ने बताया कि मानव ने मृत्यु से पूर्व वीडियो बनाया था। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
TCS Manager Suicide Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुराल वालों पर आरोप लगाए थे। कहा था कि निकिता के व्यवहार से परेशान था। आत्महत्या का वीडियो घटना के एक सप्ताह बाद मिला था। इस मामले में मानव के परिजन ने निकिता, ससुर नृपेंद्र, सास और साली के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया था। तभी से निकिता फरार चल रही थी। उसे कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया मगर वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुई। 
विज्ञापन

3 of 7
मानव शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया
यही कारण रहा कि पुलिस को उस पर 10 हजार रुपये का इनाम तक घोषित करना पड़ा। कलेक्ट्रेट परिसर के डीसीपी दफ्तर में चुप्पी साधे रही निकिता का गुबार थाना सदर पहुंचते ही फूट पड़ा। निकिता ने कहा कि उसने हर बात सास-ससुर को बताई थी। वह हर बात मानव के घरवालों से शेयर करती थी। मानव डिप्रेशन में था। घटना के बाद मायके वालों को भी जेल जाना पड़ा। उस पर ही सारा दोष क्यों मढ़ा जा रहा है। पुलिस ने बहुत परेशान किया है।

4 of 7
मानव के मोबाइल से खुले थे पत्नी के राज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी
दूसरी ओर मानव की बहन आकांक्षा ने भाभी निकिता की गिरफ्तारी पर कहा कि निकिता ने मानव के साथ तीन और लोगों का जीवन खराब किया है। अधमरी हालत में जीना भी आत्महत्या के लिए उकसाने जैसा ही है। मैं एसीपी सदर और सदर थाने की पुलिस की हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी कि उन्होंने बूढ़े मां-बाप का दर्द समझा और कानूनी कार्रवाई में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

5 of 7
मानव शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सुलह कराने मुंबई गए थे माता-पिता
मानव शर्मा खुदकुशी प्रकरण खासा चर्चा में रहा। पति-पत्नी के रिश्ते में इंस्टाग्राम की एक पोस्ट से दरार पड़ी। दोनों के बीच झगड़ों के कारण ही मानव के माता-पिता उन्हें समझाने मुंबई गए थे। तब दोनों ने सहमति जताई थी। लेकिन मुंबई से लौटने के बाद मानव ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
 
विज्ञापन

6 of 7
Agra TCS manager suicide - फोटो : अमर उजाला
बेटे की मौत के सदमे से नहीं उबरे
मानव शर्मा की बहन आकांक्षा शर्मा का कहना है कि मानव की मौत ने माता-पिता को तोड़ दिया है। वह रोजाना उसे याद करते हैं। भाई अपनी जान नहीं देता। उसे मजबूर किया गया। भाई को इंसाफ दिलाने के लिए वह कोर्ट में ठोस पैरवी करेंगे। दूसरी ओर, पुलिस 40 दिन से दबिश दे रही थी। पुलिस का कहना था कि अगर निकिता पुलिस के सामने आ जाती तो शायद घरवालों को जेल नहीं जाना पड़ता।

यह भी पढ़ें: UP: टीसीएस मैनेजर सुसाइड केस में बड़ा अपडेट, मानव की मौत ने मां-बाप को तोड़ा; अब इनामी निकिता और पिता गिरफ्तार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मानव शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
24 फरवरी को फंदे पर लटका मिला था मानव का शव
रिटायर एयरफोर्स कर्मी नरेंद्र शर्मा के बेटे मानव शर्मा की शादी 30 जनवरी 2024 को बरहन निवासी निकिता शर्मा से हुई थी। वह पत्नी के साथ मुंबई में रहते थे। मानव ने मनोविज्ञान की पढ़ाई की थी। टीसीएस कंपनी में वह रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे। 24 फरवरी की सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला था। आगरा में पत्नी के कथित उत्पीड़न से परेशान टीसीएस कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने लाइव वीडियो बनाकर खुदकुशी कर ली थी। जान देने से पहले मैनेजर ने छह मिनट 47 सेकंड के वीडियो में अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में एक वीडियो मानव की पत्नी निकिता का भी वायरल हुआ था। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें