फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रमः या हुसैन की सदाओं के साथ निकाले ताजिये, देखें तस्वीरें

Wed, 11 Sep 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सराय ख्वाजा करबला में किए गए सुपुर्द-ए खाक - फोटो : अमर उजाला
मोहर्रम की दसवीं तारीख पर मंगलवार को या हुसैन की सदाओं से शहर की सड़कें और गलियां गूंज उठीं। ‘हाय हुसैन हम न हुए’ कहते हुए निकाले गए ताजियों को करबला के मैदान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। न्यू आगरा स्थित करबला, सराय ख्वाजा और गोबर चौकी ताजगंज के करबला में हजारों ताजियों को दफन किया गया। मंगलवार सुबह पाय चौकी स्थित ऐतिहासिक फूलों का ताजिया उठाया गया। यहां करबला की झांकियां भी लगाई गई, जिन्हें देखने के लिए रात भर लोग पहुंचते रहे। सोमवार शाम से ही यहां गुलपोशी का सिलसिला शुरू हो गया जो मंगलवार सुबह तक जारी रहा। फूलों के ताजिया के बाद शहर भर में ताजियों के जुलूस शुरू किए गए।
विज्ञापन

2 of 5
जुलूस में कई युवा तिरंगा लेकर आए - फोटो : अमर उजाला
एमजी रोड, ग्वालियर रोड, सेवला से निकले जुलूस में कई युवा तिरंगा लेकर आए। इन जुलूसों में ट्यूबलाइट के साथ युवाओं ने करतब भी दिखाए, हालांकि ताजिये निकालने वालों ने युवाओं को ट्यूबलाइट फोड़ने से रोका, लेकिन सड़क, चौराहों पर ऐसे युवक करतब दिखाते ही निकले। जुलूस  देखने के लिए छतों पर और सड़क किनारे लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

3 of 5
या हुसैन की सदाओं के साथ युवाओं और बच्चों ने मातम मनाया - फोटो : अमर उजाला
शाहगंज स्थित पुराने इमामबाड़े से अंजुमन ए पंजतनी ने ताजियों के साथ जुलूस निकाला। महिलाओं और पुरुषों ने काले रंग के परिधानों के साथ जुलूस में शिरकत की। या हुसैन की सदाओं के साथ युवाओं और बच्चों ने भी चाकू, छुरी, ब्लेड से मातम मनाया। शाहगंज चौराहे पर ताजियों के जुलूस में सैलाब उमड़ पड़ा। रामनगर से लेकर पूरा शाहगंज बाजार मोहर्रम के जुलूस के कारण बंद रहा। यहां से निकल कर सराय ख्वाजा करबला पर ताजिये दफनाए गए।

4 of 5
शाहगंज चौराहे पर ताजियों के जुलूस में सैलाब उमड़ पड़ा - फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा ताजिए न्यू आगरा स्थित अबुल उलाई दरगाह के पास करबला में दफनाए गए। शहर भर से यहां लोग जुलूस के रूप में पहुंचे। करबला तक पहुंचने में लोगों को टूटी सड़कों और अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। बोदला लोहामंडी रोड पर टूटी सड़क और खोदाई के कारण ताजिये लेकर आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सराय ख्वाजा और ताजगंज स्थित गोबर चौकी करबला में भी बड़ी संख्या में ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजिये - फोटो : अमर उजाला
दरगाह मरकज साबरी आगरा क्लब कंपाउंड में यौम ए आशूरा के मौके पर फातिहाख्वानी की गई। रूबाई और दुआ करते हुए सज्जादानशीं रमजान अली शाह ने  कहा कि इमाम हुसैन ने दुनिया को सब्र का पैगाम दिया। इस दौरान महासचिव विजय कुमार जैन, सैय्यद इनायत अली शाह, सलीम इरफानी, विरासत अली, इमरान अली, कासिम अली, राकेश चन्देल, जगदीश प्रसाद, अनिल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें