फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊते का असर: एक दिन में 34.6 मिमी बारिश, प्रदेश का तीसरा ठंडा शहर रहा आगरा

Fri, 21 May 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
बारिश के बीच स्कूटर से जाता एक शख्स - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में ताउते का असर पिछले 48 घंटे से जारी है। रह-रहकर बारिश से एक तरफ शहर जलमग्न है, दूसरी तरफ अगले 48 घंटे और भारी बारिश हो सकती है। चक्रवाती तूफान ताउते को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान सच साबित हो रहा है। 24 घंटे से रुक रुककर बारिश हो रही है। बुधवार को आगरा में 34.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट हुई है। उधर, बेमौसम बारिश ने प्रशासन के नाला सफाई के दावों की पोल खोल दी। सड़कें, कॉलोनियां में जगह-जगह जलभराव हो गया। कई मोहल्लों में तो घरों में पानी भर गया। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। जब तक तूफान का असर है लोग घरों में रहें। खुद को सुरक्षित रखें। बता दें कि लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 से 20 मई तक 30 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने, भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का पूर्वानुमान जारी किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भावना टावर के पास हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
बारिश के कारण तापमान सामान्य से 17 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। प्रदेश के सबसे कम तापमान वाले शहरों में आगरा तीसरे नंबर पर रहा। सबसे ठंडा शहर मेरठ रहा, जहां दिन में पारा 24.8 डिग्री पर आ गया, जबकि दूसरे नंबर पर मुजफ्फर नगर और तीसरे नंबर पर आगरा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन बादलों की लुकाछिपी जारी रहेगी, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
छाता लगाकर जातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को ताजनगरी का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 17 डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। 

शहर                    अधिकतम   न्यूनतम
मेरठ                       24.8     20.9
मुजफ्फरनगर               25     21.2
आगरा                     25.4    22.2
बरेली                      26       22.4
सुल्तानपुर                  26    24.5
हरदोई                     26    23
बिजनौर                  26.2     22.2
बहराइच                   26.2    23.4

4 of 5
किशोरपुरा सड़क पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मई में आगरा प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में रहा है, लेकिन बुधवार को यह प्रदेश के तीन ठंडे शहरों में रहा, जहां पारा सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। रिमझिम बारिश के कारण शहर में जगह जगह जलभराव हो गया, वही सड़क किनारे की पटरियों पर पानी भरने की शिकायतें नगर निगम पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा: आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी, लेकिन तापमान में अब बढ़ोतरी और उमस शुरू हो जाएगी। दिन में पारा 32 डिग्री के पास पहुंच सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें