फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन: शनिवार को भी बनाएं आगरा घूमने का प्लान, 121 दिन बाद खुलेगा ताजमहल

Fri, 13 Aug 2021 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल पर सेल्फी खींचतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में 16 अप्रैल से बंद किए गए ताजमहल का दीदार शनिवार को पूरे 121 दिनों के बाद लोग कर सकेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा दो दिन शनिवार रविवार की जगह केवल रविवार की बंदी का आदेश करने के बाद शहर के व्यापारिक और पर्यटन संगठनों ने स्वागत किया है। 121 दिनों के बाद शनिवार की छुट्टी में पर्यटक ताजमहल आकर देख सकेंगे। हालांकि पर्यटन से जुड़े लोग रविवार को भी ताजमहल समेत स्मारकों को खोलने की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं। पर्यटन उद्यमियों का कहना है कि कोरोना प्रोटोकाल के मुताबिक सीमित संख्या में रविवार को भी स्मारक खोले जाएं। 
विज्ञापन

2 of 5
शनिवार को ताजमहल में बहुत कम पर्यटक आए - फोटो : अमर उजाला
वीक एंड पर आते हैं पर्यटक
पर्यटक शनिवार, रविवार को वीक एंड पर आते हैं, इसलिए दोनों दिन ताजमहल समेत स्मारकों को खोला जाए। इससे नाइट स्टे भी होगा, लेकिन वर्तमान आदेश से शनिवार को आने वाले पर्यटकों को शनिवार को ही वापस लौटना होगा।  - प्रहलाद अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर
 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल में बुधवार को बहुत कम पर्यटक आए - फोटो : अमर उजाला
रविवार को भी खोलते ताज
सप्ताह में केवल चार दिन ही ताज खोल रहे थे। अब शनिवार को ताज खोलने का आदेश अच्छा कदम है, पर रविवार के लिए अनुमति दी जाती। भले बाजार बंद रहें, पर ताज खोला जाए तभी वीक एंड टूरिस्ट में बढ़ोतरी होगी और लोग ठहरेंगे। - राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
 

4 of 5
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
एक दिन में सारे स्मारक देखना मुमकिन नहीं
ये मुमकिन नहीं कि पर्यटक शनिवार को आगरा के सारे स्मारक देख सके। शनिवार को अगर दो स्मारक देखने के बाद अन्य स्मारक देखने होंगे तो कोई दो दिन क्यों रुकेगा। ऐसे में शनिवार को ही जाना मजबूरी होगी। लोग चाहकर भी होटल नहीं रुकेंगे। - संदीप अरोड़ा, अध्यक्ष, आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल देखने आए सैलानी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि प्रदेश सरकार ने शनिवार रविवार की बंदी को घटाकर केवल रविवार तक सीमित रखा है। शनिवार की बंदी खत्म करने से देश विदेश के सैलानी न केवल ताज देख पाएंगे, बल्कि शॉपिंग भी कर पाएंगे। शहर के व्यापारिक संगठनों ने प्रदेश सरकार द्वारा दी गई ढील का स्वागत किया। गौरतलब है कि कोरोना की पहली लहर में ताजमहल 188 दिन बंद रहा था और दूसरी लहर में ताजमहल 61 दिन बंद रहा। विगत 16 जून को ताजमहल पर्यटकों के लिए फिर से खोला गया था। ताजमहल अभी सुबह के समय छह बजे खुलता है और सूर्यास्त के समय छह बजकर 15 मिनट पर बंद हो रहा है। ताजमहल में एक बार में 650 लोगों को जाने की इजाजत है। ताजमहल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन टिकट की दी जा रही है।
ये भी पढ़ें: पर्यटकों के लिए खुशखबरी: शनिवार को ताजमहल का दीदार कर सकेंगे सैलानी, कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें