130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी ने शहर के साथ स्मारकों में भी जमकर तबाही मचाई है। ताजमहल में रॉयल गेट और दक्षिणी गेट के दो गुलदस्ता पिलर गिर पड़े।
विज्ञापन
2 of 8
ताजमहल का टूटा पिलर
- फोटो : अमर उजाला
ताज के फोरकोर्ट में लगा नीम का पेड़ भी गिर गया। स्मारक के अंदर नुकसान की जांच अब गुरुवार सुबह की जाएगी। अंधेरा और आंधी तूफान, बारिश के रात तक जारी रहने के कारण एएसआई अधिकारियों की टीम गुरुवार को सभी स्मारकों को हुए नुकसान की जांच करेगी।
विज्ञापन
3 of 8
ताज महल का क्षतिग्रस्त द्वार
- फोटो : अमर उजाला
शाम को आए आंधी तूफान से ताजमहल के मुख्य प्रवेश द्वार रॉयल गेट पर बड़ा हादसा टल गया। रॉयल गेट पर 11 छोटे गुंबदों के पास लगा गुलदस्ता पिलर तूफानी हवाओं में उखड़ गया और रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म पर नीचे जा गिरा।
4 of 8
ताजमहल में टूटा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
धमाके के साथ गिरे गुलदस्ता पिलर से प्लेटफार्म के कई पत्थर टूट गए, वहीं दिव्यांगों के लिए बनाई गई रैंप भी टूट गई। गनीमत रही कि आंधी के कारण ताज को पहले ही खाली करा लिया गया था।
विज्ञापन
5 of 8
ताजमहल का टूटा पिलर
- फोटो : अमर उजाला
जिस समय यह हादसा हुआ, कर्मचारी रॉयल गेट के नीचे ही खड़े थे। दूर दूर तक इसके टुकड़े फैल गए, वहीं दक्षिणी गेट पर भी ऊपर लगा गुलदस्ता पिलर छत पर ही गिर गया।
विज्ञापन
6 of 8
ताजमहल में क्षतिग्रस्त पत्थर
- फोटो : अमर उजाला
स्मारक के कई पत्थर भी टूटे हैं, जिनकी जांच गुरुवार सुबह की जाएगी। वहीं फोरकोर्ट में लगा नीम का पेड़ भी आंधी में उखड़ गया। आगरा किला, एत्माद्दौला, सिकंदरा, मरियम टूम और फतेहपुर सीकरी में भी कई पेड़ गिरने की खबर है।
विज्ञापन
7 of 8
ताजमहल का टूटा गुलदस्ता
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में बुधवार रात को तूफान, बारिश और ओलाव़ष्टि से भारी नुकसान हुआ है। प्रवेश द्वारों के गुलदस्तों की मीनार के अलावा ताज के अंदर कई पेड़ टूटकर गिर गए। जिन्हें गुरुवार को हटाया गया।
इसके अलावा शहर की कई और ऐतिहासिक इमारतों में भी तूफान और बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा शहर में कई जगह बिजली के खंभे टूटकर गिर गए, जिससे पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा।