फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और महंगा हो सकता है ताजमहल का दीदार, प्रति टिकट पर इतने रुपये बढ़ाने की तैयारी

Wed, 27 Nov 2019 11:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 10
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल सहित अन्य स्मारकों का दीदार और महंगा हो सकता है। भारतीय पर्यटकों के टिकट पर 30 रुपये और विदेशियों पर 100 रुपये पथकर बढ़ाने की तैयारी चल रही है। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया है। स्वीकृति के लिए जल्द ही इसे शासन को भेजा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद शासनादेश जारी करने की प्रक्रिया होगी। नई दरें जनवरी 2020 से लागू हो सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) पिछले तीन साल से लगातार ताजमहल के टिकट की दरों में बढ़ोतरी कर रहा है। वर्ष 2016 से 2018 के बीच देशी पर्यटकों के प्रवेश टिकट में 10-10 रुपये की तीन बार बढ़ोतरी की। वर्ष 2016 में एएसआई ने 10 रुपये से बढ़ाकर अपनी टिकट 20 रुपये कर दी। 
विज्ञापन

3 of 10
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2016 में 20 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये और वर्ष 2018 में 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति पर्यटक अपनी टिकट कर दी। इसी प्रकार एएसआई ने विदेशी पर्यटकों की टिकट 250 रुपये बढ़ाकर पहले 500 रुपये और फिर वर्ष 2018 में 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दी थी। इस बार ताजमहल सहित आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, अकबर टूम आदि का टिकट भी महंगा होगा। 
 

4 of 10
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के मुख्य गुंबद का एएसआई ने अलग से टिकट लगा रखा है। मुख्य गुंबद के दीदार के लिए पर्यटकों को 200 रुपये अतिरिक्त देने पड़ते हैं। इस तरह से देशी पर्यटक यदि मुख्य गुंबद का भी टिकट लेता है उसे 250 रुपये और विदेशी पर्यटक को 1300 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
ताजमहल का रास्ता - फोटो : अमर उजाला
एएसआई के साथ पथकर के रूप में एडीए भी पर्यटकों पर अपना टिकट लगाता है। वर्तमान में ताजमहल का 50 रुपये प्रति पर्यटक टिकट है। इसमें 40 रुपये एएसआई और 10 रुपये पथकर के होते हैं। एडीए इस पथकर को बढ़ाकर एएसआई के बराबर यानी 40 रुपये करने की तैयारी में है। देशी पर्यटकों की टिकट में 30 रुपये प्रति पर्यटक की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में देशी पर्यटक को ताजमहल के दीदार को 80 रुपये देने पड़ेंगे।  
विज्ञापन

6 of 10
ताजमहल को निहाता विदेशी युगल
विदेशी पर्यटकों से 1100 रुपये टिकट लिया जाता है। इसमें 600 रुपये एएसआई और 500 रुपये पथकर के होते हैं। इस तरह से विदेशी पर्यटकों के टिकट में एडीए 100 रुपये प्रति पर्यटक बढ़ाने की तैयारी में है। अगर ऐसा होता है कि विदेशी सैलानियों को 1200 रुपये चुकाने होंगे। वहीं अगर मुख्य गुंबद भी देखना है तो 200 रुपये और देने पड़ेंगे। 
विज्ञापन

7 of 10
आगरा किला पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान टिकट दरें (रुपये प्रति पर्यटक)  (नोट- अगर ताजमहल का मुख्य गुंबद भी देखना है तो 200 रुपये और देने पड़ते हैं) 
 
स्मारक  देशी पर्यटक विदेशी
ताजमहल 50  1100
आगरा किला 50  650
फतेहपुर सीकरी 50 610
अकबर टूम 30 310
एत्मादउद्दौला 30  310
महताब बाग 25 300
रामबाग 25 300
मरियम टूम 25 300

8 of 10
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
55 से बढ़ाकर 85 करोड़ सालाना कमाने की है तैयारी

एडीए पथकर से सालाना लगभग 55 करोड़ रुपये कमाता है। इस बढ़ाकर वो 85 करोड़ रुपये सालाना करना चाहता है। बता दें कि पथकर पर्यटन सुविधा से जुड़े कार्यों पर खर्च करने के लिए है। मगर, ऐसा हो नहीं पाता। पूर्व में कई बार कई ऐसे क्षेत्रों में पथकर खर्च कर दिया गया, जहां पर्यटकों कभी आना-जाना नहीं होता। पथकर समिति से जुड़े लोग इसपर सवाल भी उठा चुके हैं।

9 of 10
बिना शू कवर के ताज के गुंबद पर घूमते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों को शू कवर तक नहीं 

इतना टिकट वसूलने के बाद भी संगमरमरी स्मारक ताजमहल पर पर्यटकों को शू कवर तक उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में कोई नंगे पैर तो कोई जूते पहनकर ही मुख्य गुंबद पर पहुंच रहा है। पर्यटकों को स्मारकों के आसपास भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

10 of 10
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
'जल्द भेजा जाएगा स्वीकृति के लिए'

एडीए के पथकर प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि स्मारकों पर पर्यटकों से लिया जाना वाल पथकर लगभग एएसआई की टिकट दर के बराबर कराने की तैयारी है। प्रस्ताव तैयार हो चुका है। स्वीकृति के लिए जल्द ही इसे शासन को भेजा जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें