फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल का समय बदला: अब सूरज की पहली किरण के साथ करिए ताज का दीदार

Mon, 12 Jul 2021 10:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
संगमरमरी ताजमहल सूरज की पहली किरण पड़ते ही जिस सुनहरी लालिमा से दमकता है, उसकी झलक पाने को दुनियाभर के सैलानी बेकरार रहते हैं। सैलानी ताज के इस रंग का दीदार कर सकें, इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजमहल के समय में बदलाव किया है। सोमवार से ताजमहल सुबह छह बजे से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू सुबह 7 बजे तक लागू होने के कारण ताजमहल समेत स्मारक सुबह सात बजे के बाद ही खोले जा रहे थे। अब रात्रि कर्फ्यू का समय बदलने के बाद सोमवार से सुबह छह बजे से ताज के दरवाजे खोल दिए गए। बता दें कि दुनिया का सातवां अजूबा सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सुनहरी आभा लिए नजर आता है। ताज के इस रूप का दीदार करने के लिए दुनियाभर के सैलानी भोर की पहली किरण के साथ ही ताज पर पहुंचते थे।
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल के सामने फोटो खिंचाती युवती - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के दौर में बंदी के कारण यह संभव नहीं था। रविवार को प्रदेश सरकार ने रात्रि कर्फ्यू के संबंध में नई गाइड लाइन जारी की। इसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सोमवार से ताजमहल समेत सभी स्मारकों के दीदार का समय सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला
आदेश सभी स्मारकों पर लागू
प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक ताजमहल समेत स्मारकों को पर्यटकों के लिए सुबह 6 बजे से खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। पर्यटक पहले की तरह सूर्योदय के समय ताज में प्रवेश कर पाएंगे। - वसंत कुमार स्वर्णकार, अधीक्षण पुरातत्वविद
 

4 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताज व्यू प्वाइंट पर टोक्यो ओलंपिक सेल्फी प्रतियोगिता बुधवार से 
टोक्यो ओलंपिक के मद्देनजर एडीए बुधवार से सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन महताब बाग स्थित व्यू प्वाइंट पर कर रहा है। एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि इसमें कोई भी हिस्सा ले सकता है। यह प्रतियोगिता नि:शुल्क है। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार, दूसरे पुरस्कार पर 5100, तीसरे पुरस्कार पर 2100 रुपये दिए जाएंगे। 1100 रुपये के पांच सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को दोपहर 1 से शाम 5.30 बजे तक नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए क्रीड़ा अधिकारी सुनील चंद जोशी से 7838571964 पर संपर्क कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महताब बाग से ताजमहल का नजारा - फोटो : अमर उजाला
फोटोग्राफी प्रतियोगिता 22 से 
आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा 22 से 26 जुलाई के बीच पांच दिवसीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। एडीए उपाध्यक्ष डा. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि महताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट पर ताजमहल की फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रतिभागियों को ताज व्यू प्वाइंट से ताज की सूर्योदय, सूर्यास्त, रात की फोटो खींचकर आधिकारिक मेल आईडी tajviewpoint.pc@gmail.com पर ई-मेल करनी होगी। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार और तृतीय पुरस्कार 5100 रुपये का दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पांच सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये दिए जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें