फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के लिए तपस्या: इंद्रदेव को मनाने के लिए तप करने बैठा किसान, ग्रामीण कर रहे कीर्तन

Mon, 12 Jul 2021 04:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
1 of 5
खेत में तप पर बैठा किसान - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी और उमस से पूरा ब्रज बेहाल है। मानसून की तय तारीख 26 जून से 17 दिन बाद भी बादल जमकर नहीं बरसे हैं। फसलें सूख रही हैं। किसान चितिंत हैं। ऐसे में लोग बारिश के लिए तरह-तरह के जतन करने में जुट गए हैं। एटा जिले में ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बारिश न होने से फसलों को सूखता देख शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला मोती के बुजुर्ग किसान भूपाल सिंह अपने खेत में तप करने बैठ गए हैं। वह रविवार से तप पर बैठे हैं। हैरत की बात यह है कि सोमवार को क्षेत्र के गांवों की महिलाएं वहां पहुंचीं और भजन-कीर्तन करने में जुटी हैं। लोग आकर किसान को बाबा गुरु मानकर पूजा-अर्चना करने में जुट गए हैं। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कीर्तन करती हैं महिलाएं और खेत में खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
गांव के अवनीश कुमार ने बताया कि गांव के ज्यादातर किसानों ने मक्का की फसल लगाई है। समय से बरसात न होने के कारण फसल सूख रही है। यहां आसपास सिंचाई के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
खेत में तप पर बैठा किसान - फोटो : अमर उजाला
किसान भूपाल सिंह की भी मक्का की फसल है। जिसे सूखता देख वह रविवार से तप पर बैठ गए। खेत में ही एक घेरा बनाकर इंद्र देव की तपस्या कर रहे हैं। 

4 of 5
कीर्तन करती हैं महिलाएं और खेत में तप पर बैठा किसान - फोटो : अमर उजाला
भूपाल सिंह का कहना है कि जब तक सिंचाई लायक पर्याप्त बारिश नहीं होती, वह तप से नहीं उठेंगे। उनके तप की चर्चा आसपास के गांवों में भी फैल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कीर्तन करती हैं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
भूपाल सिंह को बाबा और गुरु की संज्ञा देकर लोग उनके दर्शन और पूजा के लिए पहुंचना शुरू हो गए। सोमवार को वहां पहुंची कई औरतों ने ढोल, मजीरों पर दिन भर भजन-कीर्तन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें