फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महताब बाग से रात में भी कर सकेंगे ताजमहल का दीदार, यह रहेगा समय

Sat, 21 Sep 2019 12:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल बंद होने के बाद रात में इसे देखने की हसरत अब अधूरी नहीं रह सकेगी। स्मारक के पीछे महताब बाग में आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किए गए ताज नाइट व्यू प्वाइंट से ताज को निहारा जा सकेगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मेहताब बाग से ताजमहल पर सेल्फी लेता युवक - फोटो : अमर उजाला
महताब बाग स्थिति ताज नाइट व्यू प्वाइंट से सुबह 6 से 9 और रात 7 से 10 बजे तक ताज का दीदार किया जा सकेगा। इसके लिए यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। अक्टूबर से सैलानी इसका लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
taj mahal night view on sharad purnima - फोटो : अमर उजाला
ताज नाइट व्यू के संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में शुक्रवार को मंडलायुक्त अनिल कुमार ने समीक्षा की। कमिश्नरी सभागार में बैठक के दौरान बताया कि सुबह और शाम को तीन-तीन घंटे पर्यटक ताज नाइट व्यू प्वाइंट से ताज देख सकेंगे। 

4 of 5
ताजमहल में तैनात सुरक्षा कर्मी
इस दौरान स्मारक और पर्यटक की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे पर्यटकों को असुविधा न हो, साथ ही स्मारक को भी कोई खतरा न रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
बैठक में पुलिस अधिकारियों को कार्य योजना बनाने के लिए कहा है। पार्किंग आदि व्यवस्था भी होगी। जल्द ही पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क निर्धारित होगा। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ए. सतीश गणेश, जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार, एडीएम उपाध्यक्ष शुभ्रा सक्सेना, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें