फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल की खूबसूरती में लगेंगे 'चार चांद', पूर्णिमा पर आम लोग भी देख सकेंगे 'संगमरमरी हुस्न'

Sat, 21 Sep 2019 11:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मेहताब बाग से ताजमहल पर सेल्फी लेता युवक - फोटो : अमर उजाला
तीन साल के लंबे इंतजार के बाद महताब बाग से चांदनी रात में ताज का दीदार करने के लिए बनाए गए ताज नाइटव्यू प्वाइंट का लोकार्पण कर दिया गया। अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनंद ने मंडलायुक्त अनिल कुमार के साथ बुधवार रात व्यू प्वाइंट का लोकार्पण किया। अक्तूबर में शरद पूर्णिमा पर आम लोगों के लिए इस व्यू प्वाइंट को खोला जाएगा। यहां से कितने पर्यटकों को ताज दीदार की अनुमति होगी और कितने का टिकट होगा, यह अभी तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल में नाइट व्यू प्वाइंट का शुभारंभ करते अफसर - फोटो : अमर उजाला
लोकार्पण के दौरान एडीजी अजय आनंद ने कहा कि महताब बाग से ताज को रात में निहारना बेहद खास होगा। पूर्णिमा से एक दिन पहले और एक दिन बाद यानी तीन दिनों के लिए पर्यटकों केलिए इसे खोला जाएगा। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कहा कि महताब बाग व्यू प्वाइंट पर डायना बेंच की तरह बेंच लगाई गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शरद पूर्णिमा पर ताजमहल की दीदार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पर्यटक यहां शांत और सुरम्य माहौल में ताज को एकटक निहार सकते हैं। इसकी तरह अन्य जगहों से भी व्यू प्वाइंट विकसित किए जाएंगे, ताकि पर्यटकों का रात में प्रवास बढ़ सके। लोकार्पण के दौरान आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष शुभ्रा सक्सेना भी मौजूद रहीं।

4 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
पर्यटक शनिवार को चांदनी रात में संगमरमरी ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। चांदनी रात में ताज के दीदार को लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आठ शिफ्टों में होने वाले इस दीदार की सभी शिफ्टें फुल हो चुकी हैं। बहुत से पर्यटकों को टिकट नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के रात्रि दर्शन के लिए एक दिन पहले ही टिकट लेनी होती है। ऐसे में माल रोड स्थित पुरातत्व विभाग कार्यालय पर शुक्रवार सुबह से ही पर्यटकों की लंबी लाइन लग गई। कई एजेंट भी टिकट की लाइन में लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें