फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज की मद्धम रोशनी में चमके ताजमहल में लगे 'नगीने', अद्भुत नजारे को देख पर्यटक बोले- वाह ताज

Wed, 25 Nov 2020 12:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताज के गुबंद में लगे पत्थर चमकते हुए - फोटो : अमर उजाला
चांदनी रात में ताजमहल में चमकी देखने के लिए सैलानी बेकरार रहते हैं, लेकिन यही चमकी सैलानियों ने सोमवार को दिन में देखी। ताज पर लगे कीमती पत्थर सूरज की किरण पड़ने से चमकने लगे। इस दृश्य को सैलानियों ने अपने कैमरे में कैद किया। यह नजारा शाम को करीब 4:30 बजे दिखाई दिया, जब ताजमहल के मुख्य गुंबद पर लगे कीमती नगीने सूरज की मद्धम रोशनी में चमकने लगे। इस अद्भुत नजारे को देखकर सैलानियों के मुंह से बरबस 'वाह ताज' निकल पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल में लगे पत्थर चमकते हुए - फोटो : अमर उजाला
अप्रूव्ड टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुद्दीन ने बताया कि चांदनी रात में जब चांद की किरण ताजमहल के नगीनों पर पड़ती हैं तो ये चमकते हैं, इसलिए इसे चमकी या नाइट व्यू कहते हैं। उस समय अन्य जगह अंधेरा रहता है, इसलिए नगीने ज्यादा चमकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सूरज की रोशनी में चमकते ताज में लगे पत्थर - फोटो : अमर उजाला
दिन में ये नगीने सूरज की किरण पड़ने पर चमकते हैं लेकिन ज्यादा रोशनी होने के कारण सैलानी देख नहीं पाते। कभी कभी ऐसा होता है कि आसमान में काले बादल होते हैं और बीच बीच में रोशनी आती रहती है। ऐसे में जब किरण इन नगीनों पर पड़ती है तो ये चमकते नजर आते हैं।

4 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस बार कोरोना के कारण शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में ताजमहल का दीदार नहीं हुआ। ताज रात्रि दर्शन की अनुमति नहीं होने से 31 अक्टूबर को पर्यटक 'चमकी' नहीं देख पाए। पिछले 15 वर्षों में यह पहला मौका था, जब शरद पूर्णिमा पर ताजमहल के दरवाजे पर्यटकों के लिए बंद रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के कारण ताजमहल में सीमित संख्या में पर्यटकों को प्रवेश दिया जा रहा है। एक दिन में सिर्फ 5000 पर्यटक ही ताज का दीदार कर सकते हैं। संक्रमण से बचाव के कारण ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था की गई है। सोमवार को ताजमहल में 3502 सैलानी आए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें