गुरुवार की सुबह भी ताजनगरी कोहरे के आगोश में रही, रात से शुरू हुआ कोहरा सुबह घना हो गया। दृश्यता बेहद कम 100 मीटर तक ही रही। सुबह जब सैलानी ताजमहल पहुंचे तो रॉयल गेट से ताजमहल कोहरे के कारण नजर ही नहीं आया। कई सैलानी ऐसे रहे जो एएसआई कर्मचारियों से रॉयल गेट पर ताजमहल का रास्ता पूछते नजर आए। सेंट्रल टैंक पर पहुंचने पर ताज महल कोहरे की चादर से हल्का सा झांकता हुआ नजर आया। जैसे जैसे धूप खिलती गई, वैसे वैसे कोहरा हल्का हुआ और ताजमहल का अक्श नजर आने लगा।
विज्ञापन
2 of 6
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में पारा सामान्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में गलन और ठिठुरन बनी रहेगी। तापमान में कमी के आसार हैं। कोहरे की जगह सुबह हल्की धुंध रह सकती है, लेकिन दोपहर में गुनगुनी धूप बनी रहेगी। दोपहर में आसमान साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
3 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को सीआईएसएफ के आईजी सुधांशु कुमार ने ताजमहल में सुरक्षा व्यवस्था परखी। उन्होंने सीआइएसएफ के ड्यूटी प्वाइंट चेक किए और कमांडेंट से ड्रोन की उड़ान रोकने के साथ पुलिस के साथ बेहतर समन्वय कर सुरक्षा के निर्देश दिए। आईजी ने एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद के साथ भी बैठक की, जिसमें एएसआई से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
4 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के रेड जोन की सुरक्षा संभाल रही सीआइएसएफ के आईजी सुधांशु कुमार ने स्मारक के दोनों गेट पूर्वी और पश्चिमी पर सीआईएसएफ के प्वाइंट देखे और यमुना किनारा की ओर निरीक्षण किया। आईजी ने करबना स्थित सीआईएसएफ की बैरक भी देखीं। कमांडेंट राहुल यादव से ड्रोन की उड़ान से ताज को खतरा होने पर उसे रोकने और पुलिस के साथ यलो जोन में समन्वय के लिए कहा।
विज्ञापन
5 of 6
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
आईजी सुधांशु कुमार ने एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार, सहायक पुरातत्वविद आरके सिंह के साथ संरक्षण सहायक अमरनाथ गुप्ता से सुरक्षा को लेकर फीडबैक लिया और फोर्स द्वारा मांगे गए उपकरणों को उपलब्ध कराने के लिए कहा।
ताज के गुबंद में लगे पत्थर चमकते हुए
- फोटो : अमर उजाला
आईजी के सामने ही एएसआई कर्मचारी पहुंच गया, जिसका सीआईएसएफ इंस्पेक्टर से प्रवेश को लेकर विवाद हो गया था। कर्मचारी ने आईजी से इस प्रकरण की शिकायत की, जिसके बाद उन्होंने इस मामले पर कमांडेंट से रिपोर्ट मांगी है।