फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी कराने के बहाने बुलाया, 'अपनों' ने प्रेमी युगल को दी खौफनाक सजा

Wed, 12 Jun 2019 10:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
1 of 6
प्रेमी युगल के शव पेड़ से उतारती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को नयागांव थाना क्षेत्र सहित जनपद भर में प्रेमी युगल की मौत का मामला चर्चा का विषय बना रहा। हर कोई जानना चाहता था कि उनकी मौत हत्या है या आत्महत्या। हालांकि मुकदमा हत्या की धाराओं में दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर मिला सामान और वहां के हालातों को देखते हुए भी दोनों की मौत हत्या करने के बाद लटकाई गई. ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
पेड़ पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को मौके से लड़के के बैग में पर्स मिला। जिसमें दस रुपये के साथ-साथ आधार कार्ड, कुछ कागज और पास पड़ा मोबाइल मिला है। मोबाइल से सिम गायब थी इसके चलते कॉल डिटेल का पता नहीं लग सका। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट हो सकेगा कि शाम तीन बजे के बाद से किसकी किसकी कॉल आई। घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही मृतका पूजा की चप्पलें भी मिलीं हैं, फिलहाल पुलिस इस पहलू पर भी जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
सत्य प्रकाश मृतक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
थाना सकीट क्षेत्र के गांव कायमपुर निवासी सत्य प्रकाश उर्फ दिनेश यादव और नया गांव थाना क्षेत्र के गांव लादमपुर कटारा निवासी पूजा पुत्री बृजेश के बीच कई दिनों से प्रेम संबंध था। जानकारी पर परिजनों ने इसका विरोध किया। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले पूजा घर छोड़कर चली गई थी। लेकिन, पूजा के मामा और पिता ने उसकी शादी सत्यप्रकाश से कराने का आश्वासन देकर घर बुला लिया था।

4 of 6
लड़की के शव को पेड़ से उतारती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना स्थल के प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों के शव आम के पेड़ की बेहद कमजोर टहनियों पर लटके हुए थे। लोगों को कहना है कि अगर उनके पैर जमीन से न छू रहे होते तो दोनों के भार से टहनियां टूट भी गईं होतीं। शव लटके होने के चलते टहनियां झुक भी गईं थीं। इसके अलावा रस्सी को पेड़ तक पहुंचाने के लिए ईंट का सहारा लिया गया। अंगौछे और दुपट्टे में ईंट बांधकर डाल पर फेंकी गई है, इसके बाद गांठ लगाई गई है।
विज्ञापन

5 of 6
पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे लड़के के परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
ट्रक चालक सत्यप्रकाश का पिता मोहर सिंह दिल्ली में रहता है। बेटे की मौत होने की जानकारी पिता को दे दी गई है। हालांकि देर शाम तक वह घर नहीं पहुंच सके थे। सत्य प्रकाश और पूजा के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध थे। युवती के एक रिश्तेदार के अनुसार, दोनों के बीच दूर की कोई रिश्तेदारी है। मैनपुरी के गांव बलरामपुर में दोनों की मुलाकात हुई थी। वहां पूजा का आना जाना था। हालांकि इस संबंध में सत्यप्रकाश के परिजन कुछ भी बताने से बचते रहे। वह न रिश्तेदारी होने की बात कह रहे हैं न ही उनके प्रेम संबंध की जानकारी होने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मृतक के भाई किशनवीर ने बताया कि सत्यप्रकाश सोमवार शाम चार बजे घर से निकला था। इसके बाद उसने करीब साढ़े छह बजे अपनी मां गुड्डी देवी से बात की थी। मां ने बताया कि उसने फोन पर कहा था कि गांव के बाहर तक आया है और जल्दी आ जाएगा। इसके बाद उसकी किसी से बात नहीं हुई। उसके पास दो मोबाइल थे इनमें से एक मोबाइल वह घर ही छोड़ आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें