कासगंज जनपद में तीन दिन पहले अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव सुजरई में किसान की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बेटा ही पिता का हत्याका आरोपी निकला। संपत्ति के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर शव धान के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर पूंछतांछ के बाद जेल भेज दिया है। घटना रविवार देर रात की है। गांव सुजरई निवासी बुजुर्ग हरपाल सिंह (62) पुत्र खूबीराम की हत्या रात में की गई। सोमवार सुबह उनका शव धान के खेत में मिला। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने इस मामले में खुलासे के लिए टीमें लगाई। पुलिस को सफलता मिल गई। एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि सीओ सहावर के नेतृत्व में अमांपुर पुलिस की टीम खुलासे में लगी हुई थीं। जांच में पता चला कि मृतक हरपाल का अपने पुत्रों से संपत्ति संबंधी विवाद चला आ रहा था।