मैनपुरी के नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत से स्कूल के विद्यार्थियों में आक्रोश है। मंगलवार को गुस्साए बच्चों ने प्रधानाचार्य के घर पर पथराव कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने बच्चों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
2 of 5
अनुष्का ने इसी पंखे पर चुनरी डालकर आत्महत्या की, फोरेंसिक टीम जांच करती हुई
- फोटो : अमर उजाला
भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में सोमवार तड़के कक्षा 11 की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। विद्यालय प्रशासन फांसी लगाए जाने की बात कह रहा है, वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस भी आत्महत्या मान रही है, लेकिन आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। जिलाधिकारी के निर्देश डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया गया। छात्रा के बक्से से सुसाइड नोट भी मिला था।
4 of 5
छात्रा की मौत के बाद प्रधानाचार्य से बात करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिजनों ने मंगलवार को मामले में प्रधानाचार्य सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि मामला आत्महत्या का है, लेकिन परिजनों की संतुष्टि के लिए रिपोर्ट दर्ज की गई है।
छात्रा की हत्या की बात सुनते ही नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी भड़क गए। गुस्साए विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य के आवास पथराव कर दिया। इससे वहां हड़कंप मच गया। एसडीएम और सीओ ने किसी तरह बच्चों को समझाया।