फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्कॉन मंदिर में होगा भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक, कोरोना के चलते सील है आवासीय बिल्डिंग

Wed, 12 Aug 2020 12:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

मंदिर के सेवायत ही अभिषेक और पूजा अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
इस्कॉन मंदिर - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व ब्रज में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस्कॉन मंदिर और इससे जुड़े आवासीय क्षेत्र में संक्रमित व्यक्तियों की रिपोर्ट आने के बाद नगर निगम प्रशासन ने संबंधित इलाके को सील कर दिया है। लेकिन जन्माष्टमी का पर्व यहां भी श्रद्घाभाव से मनाया जाएगा।

संबंधित खबर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले वृंदावन का इस्कॉन मंदिर सील, विदेशी भक्त सहित 16 कोरोना संक्रमित

 
विज्ञापन

2 of 5
इस्कॉन मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सुंदर रोड पर गेस्ट हाउस के दो भवनों में आवागमन प्रतिबंधित करते हुए कोरोना संक्रमण संबंधी नोटिस चस्पा कर दिया है। बुधवार को यहां जन्माष्टमी मनाई जाएगी लेकिन आवासीय परिसर से कोई भी व्यक्ति नहीं आएगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
वृंदावन के इस्कॉन मंदिर - फोटो : Amar Ujala
कोरोना पॉजिटिव की सूची मिलने के बाद मंगलवार को नगर निगम प्रशासन ने वृंदावन में दो और इलकों को सील किया है। इसमें इस्कॉन से जुड़ा सुंदर रोड स्थित गेस्ट हाउस और गोरा नगर स्थित राजकुमार वाली गली शामिल है। सुंदर रोड पर इस्कॉन से जुड़े गेस्ट हाउस के आमने-सामने के भवनों में आवागमन गली के स्तर से ही रोक दिया गया है।

4 of 5
इस्कॉन मंदिर में की गई सजावट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
यहां नोटिस चस्पा करते हुए संक्रमण की जानकारी दी गई है। इसके अलावा नगर निगम की टीम ने इस गेस्ट हाउस को सैनिटाइज किया है। हालांकि इस्कॉन मंदिर पहले से ही बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
रवि लोचन दास, जनसंपर्क अधिकारी इस्कॉन मंदिर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते आवासीय बिल्डिंग को सील किया गया है। वहां से कोई नहीं जाएगा। मंदिर के सेवायत ही अभिषेक और पूजा अर्चना करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें