कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में किशोर की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों द्वारा लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोबाइल व नकदी बरामद की है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों तक पहुंचने में डॉग स्क्वायड की अहम भूमिका रही। इसके लिए एसपी ने डॉग स्क्वायड के खोजी कुत्ते 'जॉनी' को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है।
थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के ढकरई-धुबियाई मार्ग पर बाजरे के खेत में 11 अक्तूबर को गांव नूरपुर निवासी 15 साल के दुर्वेश कुमार का शव मिला था। अपहरणकर्ताओं ने गला दबाकर नाबालिग की हत्या कर दी थी। उसे हाथ पैर भी बांध दिए थे। मृतक के पिता पोप सिंह ने अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ पटियाली आरके तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं। मौके पर डॉग स्क्वाइड की टीम भी बुलाई गई।
संबंधित खबर- Kasganj: 15 साल के किशोर की हत्या, बाजरे के खेत में मिला शव, रस्सी से बंधे थे हाथ-पैर