दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक ने बुधवार सुबह ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर ताज सुबह 9 से आम पर्यटकों के लिए बंद रहा।
विज्ञापन
2 of 6
किम जुंग सुक ने किया ताजमहल का दीदार
- फोटो : एएनआई
यूपी के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और रीता बहुगुणा जोशी इस दौरान सुक के साथ रहे। दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक ने ताजमहल का दीदार किया।
विज्ञापन
3 of 6
किम जुंग सूक ने निहारा ताज
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सुक काफी खुश दिखाई दीं। उन्होंने ताज की खूबसूरती की जमकर प्रशंसा की। उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है।
4 of 6
किम जुंग सूक ने निहारा ताज
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने एएसआई एक्ट के तहत ताजमहल के बुधवार सुबह ढाई घंटे बंदी का नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
5 of 6
किम जुंग सुक ने किया ताजमहल का दीदार
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी प्रवेश द्वार सुबह नौ से बंद रहे। इन गेटों पर बने टिकट काउंटर से टिकटों की बिक्री एक घंटे पहले यानी सुबह आठ बजे से ही बंद कर दी गई।
किम जुंग सुक ने किया ताजमहल का दीदार
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि मंगलवार को अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सुक ने शिरकत की थी। इस दौरान
सीएम योगी और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक ने साथ में सरयू के तट पर आरती की। किम जोंग सुक आयोजन की मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने अपने भाषण में खुद को आमंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।