फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कोरियर कंपनी से 40 लाख की डकैती में शामिल था होमगार्ड का बेटा, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 25 Jul 2022 06:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा में भीड़ भरे बाजार में 40 लाख की लूट - फोटो : अमर उजाला
आगरा में रावतपाड़े की तिवारी गली में कोरियर कंपनी में 40 लाख रुपये की डकैती के मामले में एक होमगार्ड के बेटे का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी है, लेकिन वह फरार था। उधर, मुख्य आरोपी सहित अन्य बदमाश भी हाथ नहीं आ सके हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें राजस्थान और मध्य प्रदेश में दबिश दे रहीं हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खंदौली क्षेत्र के रहने वाले एक होमगार्ड का बेटा भी वारदात में शामिल था। सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल हो रही है। उस फोटो के साथ वारदात के समय की सीसीटीवी फुटेज में दिखे अपराधी की फोटो भी वायरल की जा रही है। बताया जा रहा है कि ये फोटो एक व्यक्ति की हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। डकैती के समय होमगार्ड का बेटा लाल कैप लगाए था। खंदौली क्षेत्र के चार युवकों के तीन साथी फतेहपुर सीकरी में रहते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
ये सभी आपस में रिश्तेदार भी हैं। वह पहले भी जेल जा चुके हैं। वही स्कॉर्पियो लेकर आए थे। उन्होंने ही खंदौली के युवकों को बुलाया था। बाइक और स्कार्पियो की नंबर प्लेट पर कागज चिपकाया था। मगर, बारिश की वजह से कागज हट गया। इससे नंबर पुलिस को कैमरों के फुटेज में नजर आ गया। पुलिस ने 12 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
कर्मचारी पर तमंचा ताने खड़ा बदमाश - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि घटना में खंदौली के एक ही गांव के चार और फतेहपुर सीकरी के तीन युवक शामिल थे। इसमें एक होमगार्ड का बेटा भी शमिल है। वह फरार है। सभी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं। आगरा से बाहर भी टीम गई हैं।
 

4 of 5
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
तिवारी गली स्थित एक इमारत की पहली मंजिल पर कोरियर कंपनी के ऑफिस में शुक्रवार को चार बदमाश आए थे। हथियारों के बल पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। एक ग्राहक को भी धमकाया था। इसके बाद 40 लाख रुपये लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
 वारदात करने चार बदमाश आए थे। तीन बाहर बाजार में थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें