थाना जगदीशपुरा के मारुति एस्टेट में महिला लक्ष्मी शर्मा की हत्या बेटे शिवम ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घर के पड़ोस में रहने वाली युवती से प्यार करता है। आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली थी। मां शादी का विरोध कर रही थीं। घटना वाले दिन वह मां के रुपये और सामान लेकर प्रेमिका के साथ भाग रहा था। मगर, मां को पता चल गया। उसने प्रेमिका के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी। पढ़िए पूरा घटनाक्रम...
विज्ञापन
2 of 6
पुलिस ने पकड़ा हत्यारोपी बेटा और उसकी प्रेमिका
- फोटो : अमर उजाला
मारुति एस्टेट स्थित नई आबादी निवासी लक्ष्मी शर्मा (55) पत्नी रमेश चंद बेटे शिवम शर्मा उर्फ कान्हा के साथ रहती थीं। पति की 12 साल पहले मौत हो गई थी। शुक्रवार को शिवम ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी मां की मौत हो गई है। इस पर पुलिस ने जांच की। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि शिवम के संबंध पड़ोस में रहने वाली रानी से थे। शिवम उसके साथ शादी करना चाहता था। लक्ष्मी पड़ोस में शादी नहीं करना चाहती थीं। इस कारण विरोध करती थी। मां-बेटे के बीच आए दिन झगड़ा होता था। शिवम ने रानी से चोरी-छिपे आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली थी। अब सामाजिक रूप से शादी करना चाहता था। इसके लिए बार-बार अपनी मां से कह रहा था। मगर, उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
बोत्रे, रोहन प्रमोद, एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी के मुताबिक, घटना वाले दिन शिवम रुपये और सामान लेकर प्रेमिका के साथ घर से भागने की फिराक में था। लक्ष्मी देवी के पर्स से रुपये चोरी कर रहा था। उन्होंने उसे देख लिया। इस पर मां-बेेटे के बीच झगड़ा हो गया।
4 of 6
पुलिस ने पकड़ा हत्यारोपी बेटा
- फोटो : अमर उजाला
शिवम ने मां को धक्का दिया। वह गिरकर घायल हो गईं। शिवम ने रानी को भी फोन करके बुला लिया। दोनों ने लक्ष्मी के मुंह पर तकिया रखकर हत्या कर दी। घटना के बाद युवती अपने घर चली गई, जबकि शिवम भाग गया। कुछ दूरी पर एक चाय के खोखे पर बैठा रहा। रात तकरीबन 12 बजे लौटकर आया। पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस ने पकड़ा हत्यारोपी बेटा
- फोटो : अमर उजाला
शिवम के चेहरे पर मां की मौत के बाद न किसी तरह की चिंता थी और न ही किसी तरह का अफसोस था। इससे पुलिस को शक हो गया। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। रात में अपनी प्रेमिका से कई बार बात की थी। इससे पुलिस ने युवती को बुला लिया।