कासगंज पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलास
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस हत्याकांड में राकेश, उसके पिता बनवारी लाला, भाई राजीव, प्रवेश, मां इंद्रवती और महिला सिपाही रूबी का गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार राकेश के रूबी से प्रेम संबंध थे। जबकि शादी रतनेश निवासी मारहरा (एटा) से हुई थी। रतनेश से दो बच्चे थे। बेटी का नाम अवनी (तीन वर्ष) और डेढ़ वर्षीय बेटे का नाम अर्पित था। रूबी से शादी करने के लिए राकेश ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी थी। इसके बाद अपनी मौत का ड्रामा रचने के लिए दोस्त राजेंद्र को मारा डाला।