श्री मुरारीलाल माहेश्वरी राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता के राज्य स्तरीय चरण का आयोजन शनिवार को आगरा में बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में किया गया। इसमें वाराणसी की यशस्विनी शुक्ला ने प्रथम, लखनऊ मंडल की प्रज्ञा शुक्ला द्वितीय और मेरठ की सैयदा हिजाब तीसरे स्थान पर रहीं। आगरा की जूही तिवारी और प्रयागराज की जोशिका मुखर्जी को सांत्वना पुरस्कार मिला। सभी विजेताओं ने अमर उजाला के मंच पर सराहा और इस प्रतियोगिता को शानदार पहल बताया।
विज्ञापन
2 of 7
यशस्विनी शुक्ला को पुरस्कार देते राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, प्राचार्य डॉ नीता गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
यशस्विनी शुक्ला, प्रथम स्थान
पहले स्थान पर रहीं वाराणसी की यशस्विनी शुक्ला ने कहा कि अमर उजाला की ओर से दिए गए मंच पर हमें अपनी सोच रखने का मौका मिला। विचार किसी व्यवस्था पर प्रहार करने के लिए सबसे सशक्त हथियार होता है। देश और समाज में क्या घटित हो रहा है, उसके लिए युवाओं को अपनी आंख खुली रखनी चाहिए।
विज्ञापन
3 of 7
लखनऊ की छात्रा प्रज्ञा शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
प्रज्ञा शुक्ला, द्वितीय स्थान
दूसरे स्थान पर लखनऊ मंडल की प्रज्ञा शुक्ला ने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिता में विषय की तैयारी के लिए बहुत सामग्री जुटानी पड़ती है। इससे ज्ञान बढ़ता है। प्रतिभागियों व निर्णायकों को सुनकर बहुत कुछ सीखने को मिलता है। अमर उजाला ने शानदार पहल की है।
4 of 7
सैयदा हिजाब
- फोटो : अमर उजाला
सैयदा हिजाब, तृतीय स्थान
तीसरे स्थान पर रहीं मेरठ मंडल की सैयदा हिजाब का कहना है कि आजकल युवाओं को अपनी बात रखने के लिए मंच कम मिलता है। इतना बड़ा मंच मिलना सौभाग्य की बात है। जिले, मंडल और राज्य स्तर पर प्रतियोगिता के लिए विषय भी अच्छे दिए गए। इसकी तैयारी करके बहुत कुछ जानने को मिला।
विज्ञापन
5 of 7
आगरा की छात्रा जूही तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
जूही तिवारी, सांत्वना पुरस्कार
सांत्वना पुरस्कार पाने वाली आगरा की राज्य स्तर पर प्रथम पांच विजेताओं में शामिल होना गर्व की बात है। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर प्रस्तुति दी। हर किसी से कुछ न कुछ सीखने को मिला। यह आगे के लिए काम आएगा। जिले से मंडल और फिर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने की यात्रा यादगार रही। इसने बौद्धिक विकास के लिए बहुत कुछ दिया।
विज्ञापन
6 of 7
प्रयागराज की छात्रा जोशिका मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला
जोशिका मुखर्जी, सांत्वना पुरस्कार
सांत्वना पुरस्कार पाने वाली प्रयागराज की जोशिका मुखर्जी का कहना है कि इस प्रतियोगिता में प्रत्येक स्तर पर कुछ न कुछ सीखने को मिला। जो कमियां अपने अंदर दिखीं और उसे दूर करने का प्रयास भी किया। इससे क्षमता का संवर्धन हुआ है, यह आगे काम आएगा।
प्रतियोगिता के प्रतिभागी और अतिथिगण
- फोटो : अमर उजाला
वाद विवाद प्रतियोगिता में इन्होंने लिया हिस्सा
आगरा मंडल की जूही तिवारी, झांसी की नीलम सिंह, मेरठ की सैयदा हिजाब जैदी, यशस्वी, सहारनपुर के शुभम शर्मा, अलीगढ़ के अनुभव, गोरखपुर के संजय गांधी चौरसिया, उत्कर्ष रावत, बस्ती की मीनाक्षी चौबे, मधु पाठक, बरेली की सोनम शुक्ला, प्रयागराज की श्रियांशी ओझा और जोशिका मुखर्जी, मुरादाबाद के मोहित शर्मा, लखनऊ की प्रज्ञा शुक्ला, अयोध्या के अरविंद तिवारी, मंगला प्रसाद, राज प्रताप सिंह, गोंडा के मनु सिंह, मिर्जापुरा के आयुष सिंह, आजमगढ़ के विकास वर्मा और वंदना यादव, वाराणसी की प्रज्ञा उपाध्याय, यशस्विनी शुक्ला, बांदा के आयुष गुप्ता, रोहित यादव।