शिला पर गाय के खुर जैसी आकृति
- फोटो : अमर उजाला
धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण बाल अवस्था में गिरिराज पर्वत पर ग्वाल बालों के संग गाय चराते थे। प्रकृति के संरक्षण का संदेश भी श्रीकृष्ण ने गिरिराज पर्वत को उठाकर दिया था। उनकी इन्हीं लीलाओं के चिन्ह गिरिराज शिलाओं पर गाय के खुर और भगवान कृष्ण की रकनी, उनकी अंगुलियों के चिन्ह साफ नजर आते हैं। ये शिलाएं पर्वत के ऊपर जतीपुरा श्रीनाथजी मंदिर के पास विराजमान हैं। बड़ी संख्या में लोग इनके दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं।