फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति-13: ऐसी है पहली करोड़पति हिमानी की कहानी, महानायक से मिलकर आत्मविश्वास बढ़ा

Sun, 29 Aug 2021 11:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
केबीसी-13 की पहली करोड़पति हिमानी बुंदेला - फोटो : अमर उजाला
मेरे पास खोने को कुछ नहीं था। अगर जीतती नहीं तो कुछ सीखकर जरूर आती। अभी तो बस शुरुआत है, जीवन में बहुत कुछ करना बाकी है। यह कहना है केबीसी-13 की पहली करोड़पति हिमानी बुंदेला का। राजपुर चुंगी की रहनी वाली हिमानी शनिवार को पत्रकारों से रूबरू थीं। आत्मविश्वास के साथ उन्होंने सभी सवालों का जवाब दिया। हिमानी ने परिवार और अपने शहर का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने कहा कि केबीसी से लौट कर आने के बाद आत्मविश्वास में और इजाफा हुआ है। महानायक अमिताभ बच्चन से मिलना और उस हॉट सीट पर बैठने का बचपन से ही मेरा सपना था। आगरा से मुंबई पहुंची और फिर केबीसी के सेट तक गई, यह अनुभव जीवन भर ताजा रहेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
परिवार के साथ हिमानी बुंदेला - फोटो : अमर उजाला
हिमानी से जब केबीसी की तैयारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह तैयारी दो-तीन वर्षों की नहीं बल्कि बचपन से थी। केबीसी में जाने का ख्वाब तो बचपन में ही संजो लिया था। जब 13 साल की थी, तभी से बड़ी बहन के साथ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। सामयिक विषयों  की जानकारी रखती थी।
विज्ञापन

3 of 6
केबीसी में एक करोड़ जीतने वाली हिमानी परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
पिता विजय सिंह बुंदेला ने कहा कि बेटी की इस उपलब्धि ने पूरे परिवार को गौरवांवित किया है। मां सरोज बुंदेला, बहन चेतना, भावना, पूजा और भाई रोहित सिंह की काफी खुश है। आसपास के लोगों का भी हिमानी बुंदेला के घर बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है। 

4 of 6
हिमानी बुंदेला - फोटो : अमर उजाला
एक करोड़ की रकम जीतने वाला एपिसोड रविवार (30 अगस्त) की रात नौ बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। राजपुर चुंगी की रहने वाली हिमानी बुंदेला ने अमर उजाला को बताया कि वे बचपन से ही केबीसी में जाना चाहती थीं। बचपन में अपने दोस्तों के साथ मिल कर केबीसी खेलती थीं और खुद अमिताभ बच्चन बनती थीं
 
विज्ञापन

5 of 6
केबीसी 13: हिमानी बुंदेला, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अल्पआयु में ही एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई तो यह सपना टूटता सा दिखा लेकिन घर वालों ने हिम्मत और हौसला दिया। वे अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। शो के दौरान मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिमानी बुंदेला - फोटो : अमर उजाला
हिमानी ने युवाओं को संदेश दिया कि कभी भी हार मान कर मत बैठो, उठो और अपने लक्ष्य का पीछा करो। हिमानी बुंदेला पेशे से गणित की शिक्षिका हैं। केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में पढ़ाती हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें