फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण जन्माष्टमी 2021: मथुरा के नंदगांव में 30 अगस्त को जन्मेंगे कान्हा, 31 को नंदोत्सव, बधाई शुरू

Tue, 24 Aug 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
रोशनी से नहाया नंदभवन - फोटो : अमर उजाला
मथुरा समेत पूरे ब्रज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास छाने लगा है। बीते वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते मंदिरों में सूक्ष्म स्तर पर आयोजन हुए थे, लेकिन इस बार लॉकडाउन की बंदिशें नहीं हैं। इससे ब्रज के लाला के जन्मोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह दोगुना है। नंदगाव में जन्मोत्सव की तैयारियां हो रही हैं। नंदीश्वर पहाड़ी पर स्थित नंदबाबा मंदिर में पूर्णिमा से श्रीकृष्ण जन्म की बधाइयों का दौर शुरू हो गया। पूर्णिमा की रात्रि से नंदभवन में बधाई गायन कर जन्मोत्सव का श्रीगणेश किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से 'बोलो री नाहिंन की बिटिया नगर बुलावौ देय एवं आज बधायौ ब्रजराज कें रानी जायौ मोहन पूत' आदि पदों का गायन हुआ। इधर, मथुरा-वृंदावन में जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नंदभवन में लीला मंचन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण जन्म की बधाई गायन का क्रम नंदभवन में लगातार जारी है। समाज गायन का यह क्रम कृष्ण पक्ष नवमी तक चलेगा। पूर्णिमा से द्वितीया तक रात में 8 से साढ़े नौ बजे तक समाज गायन होगा। द्वितीया से दोपहर में 12 बजे तथा रात में साढ़े आठ बजे से दो बार समाज गायन किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
नंदभवन मंदिर, नंदगांव - फोटो : अमर उजाला
दूरदराज से नंदभवन आकर श्रद्धालु समाज गायन द्वारा कृष्णलीला का आनंद ले रहे हैं। नंदभवन के सेवायत विजेंद्र शरण गोस्वामी, विजन, रमेश गोस्वामी ने बताया कि कई बार नंदगांव में देश दुनिया से हट कर अलग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। 

4 of 5
नंदभवन मंदिर, नंदगांव - फोटो : अमर उजाला
नंदगांव में जन्माष्टमी को लेकर विविधता खुर गिनती रीति के चलते हो जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। नंदभवन में 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 31 अगस्त को नंदोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान नंदभवन में विभिन्न परंपरागत कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा - फोटो : अमर उजाला
इस बार मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में तीन दिन 29, 30 व 31 अगस्त को श्रीकृष्णोत्सव-2021 का आयोजन होगा। श्रीकृष्णोत्सव-2021 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए प्रशासन और नगर निगम तैयारियों में जुटा हुआ है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें