वृंदावन में यमुना किनारे चल रहे कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में आस्था और भक्ति के विविध रंग देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को कुंभ बैठक क्षेत्र में अनूठे शिवलिंग का जलाभिषेक हुआ। 25 फीट ऊंचे इस शिवलिंग को पौने दो लाख रुद्राक्ष से बनाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उधर, सांस्कृतिक पंडाल में श्रीराम लीला का मंचन किया गया। इससे भगवान श्रीकृष्ण की भूमि पर भगवान श्रीराम की जय-जयकार हो उठी।