मैनपुरी जिले के किशनी थाने में गुरुवार को दो घंटे पहले पति से समझौता करने के बाद महिला का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतारा गया, मायके पक्ष की ओर से पति और भांजे पर हत्या किए जान का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।