फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर दोस्ती-कार में सामूहिक दुष्कर्मः दहशत में है पीड़ित युवती, चलती कार में हुई थी घटना, जेल भेजे आरोपी

Sat, 25 Dec 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
इसी कार में हुआ सामूहिक दुष्कर्म और आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर टूंडला की युवती से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी कृष्णा उर्फ छोटू और उसके दोस्त हेमंत को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। उधर, पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में दिए बयान का अवलोकन किया। इसमें उसने एफआईआर का समर्थन किया। घटना के बाद से युवती दहशत में हैं। टूंडला निवासी युवती ने बुधवार को थाना सिकंदरा में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें एत्मादपुर निवासी कृष्णा उर्फ छोटू और उसके दोस्त हेमंत पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। कहा था कि दोनों 19 दिसंबर को उसे वाटर वर्क्स से कार में बैठाकर ले गए। रास्ते में दुष्कर्म किया। पुलिस ने कार जहां-जहां रुकी थी, वहां-वहां आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। कुछ फुटेज में कार नजर आ गई। आरोपी भी दिख गए।
विज्ञापन

2 of 5
सामूहिक दुष्कर्म और आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने युवती से मिलने की बात स्वीकार कर ली। सीओ हरीपर्वत एएसपी लखन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के युवती के साथ होने की पुष्टि हुई। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए। उनकी कार बरामद कर ली गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी और इसी कार में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल में वीडियो नहीं, होगी जांच
युवती ने अपने बयान में कहा था कि युवकों ने दुष्कर्म के दौरान उसकी मोबाइल से वीडियो बना ली थी। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर चुप होकर बैठने के लिए बोल दिया था। इस कारण वो दहशत में थी। तीन दिन तक शिकायत करने की हिम्मत नहीं कर सकी।

4 of 5
मोबाइल - फोटो : amar ujala
पुलिस ने आरोपी कृष्णा को पकड़ने के बाद उसके मोबाइल को चेक किया। इसमें वीडियो नहीं मिला। पुलिस को आशंका है कि उन्होंने वीडियो को डिलीट कर दिया होगा। अब पुलिस मोबाइल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेगी। इससे डिलीट वीडियो को रिकवर किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसी कार में हुआ सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
एत्मादपुर में कारोबारी पुत्र  की चर्चा
एत्मादपुर निवासी कृष्णा उर्फ छोटू के पिता का तंबाकू का कारोबार है। उनके तेल के टैंकर भी चलते हैं। कृष्णा पिता के साथ दुकान पर बैठता था। उसके पकड़ने की जानकारी पर कस्बे में चर्चाएं शुरू हो गईं। पिता उसे थार गाड़ी दिलवाई थी। वहीं हेमंत कुछ नहीं करता है। वह भी पिता के साथ दुकान पर बैठता है।

चलती कार में लूटी अस्मत: युवती को जबरन पिलाई बीयर, विरोध पर पीटा, 40 किलोमीटर तक चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें