फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्युलर मोर्चा का पहला शक्ति प्रदर्शन, शिवपाल के साथ पुत्र ने भी दिखाई ताकत

Sun, 14 Oct 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
सेक्युलर मोर्चा का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सेक्युलर मोर्चा ने अपनी ताकत का शक्ति प्रदर्शन किया। रोड शो में सड़क के हर तरफ मोर्चा का झंडा लहराती गाड़ियां दूर तक दिखीं। इस मौके पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संग उनके पुत्र भी साथ दिखे।
विज्ञापन

2 of 5
सेक्युलर मोर्चा का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला
सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रोड शो किया। उनके साथ सैकड़ों गाड़ियों का काफिला एक साथ निकला। हर गाड़ी में मोर्चा का झंडा लगा हुआ था, जिसमें शिवपाल यादव की तस्वीर भी लगी थी। इन गाड़ियों से पूरा रोड घिरा हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 5
सेक्युलर मोर्चा का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला
काफिले की शुरुआत इटावा हुई, जो जसवंतनगर होते हुए सिरसागंज कठफोरी टोल पर पहुंचा। इस बीच स्वागत के लिए जगह-जगह मंच बनाए गए। काफिला का हर जगह स्वागत हुआ। शिकोहाबाद में भी जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए। 

4 of 5
सेक्युलर मोर्चा का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला
ये रोड टूंडला तक चला। मोर्चा बनाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पहली बार अपने क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसे देखकर सपा की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेक्युलर मोर्चा का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला
सेक्युलर मोर्चा के रोड शो की ताकत देखकर समाजवादी पार्टी में उथल पुथल तेज हो गई है। सपा के वर्चस्व क्षेत्र में इटावा से लेकर टूंडला तक शामिल है। यहीं पर मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहला रोड शो करके अपनी ताकत का अहसास कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें