मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कदम पडे़ तो उखर्रा की वाल्मीकि बस्ती की किस्मत चमक उठी है। अब वहां के लोगों को जलभराव और गंदगी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
उखर्रा की वाल्मीकि बस्ती
- फोटो : अमर उजाला
उखर्रा की सभी गलियों में इंटरलाकिंग होगी और नालियां बनेंगी। इसके लिए डूडा ने करीब 4.86 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही यहां विकास कार्य प्रारंभ होंगे।
विज्ञापन
3 of 5
आगरा में निरीक्षण करते योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी सात मई को आगरा दौरे पर आए थे। उखर्रा वाल्मीकि बस्ती में प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी कोशिश की थी लेकिन कोई खामी न मिले। लेकिन जनता ने मुख्यमंत्री के सामने अफसरों की पोल खोल दी।
4 of 5
उखर्रा की वाल्मीकि बस्ती
- फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिए कि यहां की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करें। महज 16 दिन के अंदर डूडा ने वहां नापजोख कर आगणन तैयार कर लिया है।
अधिकारियों का कहना है कि पूरे इलाके की गलियों में इंटरलाकिंग और नालियों का निर्माण किया जाएगा। जनता की मांग के अनुरूप एक सामुदायिक केंद्र बनाने की भी योजना थी लेकिन वहां कोई सरकारी भूमि नहीं मिली। डूडा के अफसरों ने प्रस्ताव प्रभारी नगर आयुक्त/मुख्य अभियंता तरुण कुमार शर्मा के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।