मानसून के बादल सात दिन बाद बरसे तो उमस से लोगों को राहत मिली। बुधवार शाम को चार बजे बारिश ने आधा शहर तो तर कर दिया, लेकिन आधा शहर सिकंदरा की ओर सूखा ही रह गया। बारिश के कारण शहर में जलभराव हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जमकर बरसे बदरा
- फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले ही दिन झमाझम बारिश हुई। रात दस बजे तक रुक रुक कर बारिश होती रही। जिससे एक तरफ जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत, वहीं दूसरी तरफ बारिश के कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 5
बारिश में भींगते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सुबह से शाम तक उमस छाई रही। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा। दिन में पारा सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। शाम चार बजे बादल छाए गए और ताजमहल की ओर तेज बारिश हुई, लेकिन सिकंदरा की ओर सूखा रहा।
4 of 5
बारिश से सड़कों पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
शाम को 7 बजे फिर से बारिश शुरू हुई और रात दस बजे तक चलती रही। इस दौरान 68 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिसके बीच 45 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।