दुनिया में मोहब्बत की मिसाल ताजमहल शुक्रवार को सद्भाव की चादर से सतरंगी हो गया। शाहजहां के उर्स के आखिरी दिन ताजमहल में धर्मगुरुओं ने 1331 मीटर लंबी हिंदुस्तानी सतरंगी चादर चढ़ाई, जिसे देखने और इसका हिस्सा बनने के लिए लोग उमड़ पड़े। सर्वधर्म समभाव की सतरंगी चादर को धर्मगुरुओं ने ताजगंज के हनुमान मंदिर से रवाना किया। न केवल सतरंगी, बल्कि फूलों और मोतियों की चादर भी उर्स में आकर्षण का केंद्र बनी रही। पूरे दिन निशुल्क प्रवेश के कारण ताजमहल में सैलानियों का सैलाब उमड़ आया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
ताजमहल में पेश की गई सतरंगी चादर
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहां के उर्स के तीसरे दिन सुबह ही ताजमहल में तहखाने में स्थित शाहजहां व मुमताज की कब्रों को खोल दिया गया। सुबह फातिहा पढ़ी गई। इसके बाद कुलशरीफ और कुरानख्वानी के बाद चादरपोशी का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
3 of 7
ताजमहल में पेश की गई सतरंगी चादर
- फोटो : अमर उजाला
ढोल-ताशों के साथ लोग फूलों और कपड़ों की चादर लेकर आए। शुक्रवार को उर्स का आकर्षण रही 1331 मीटर लंबी हिंदुस्तानी सतरंगी चादर, जिसका एक छोर ताजगंज के दक्षिणी गेट पर था तो एक छोर मुख्य मकबरे पर। इस चादर को पेश करने के बाद देश में अमन-चैन की दुआ की गई।
4 of 7
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
उर्स के साथ जुड़ा रहा बारिश का मिथक
शाहजहां के 366वें उर्स के दौरान भी बारिश हुई। इस उर्स के साथ बारिश का मिथक जुड़ा रहा है। कोई उर्स ऐसा नहीं रहा, जब बारिश न हुई हो। खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी अध्यक्ष ताहिरुद्दीन ताहिर ने बताया कि चाहे दिसंबर हो या मई-जून की तपती दोपहरी या फिर अब मार्च, हर बार उर्स के तीन दिनों में कभी भी मौसम में बदलाव आता है और अचानक ही बारिश होती रही है।
विज्ञापन
5 of 7
ताजमहल में शाहजहां की कब्र पर चादरपोशी करते अकीदतमंद
- फोटो : अमर उजाला
पीली पड़ गई शाहजहां की कब्र
ताजमहल के तहखाने में मौजूद शाहजहां मुमताज की असली कब्रें दो साल बाद पर्यटकों के लिए खोली गई। इस दौरान ताज बंद होने के कारण कब्रें इस बार लोगों को ज्यादा पीली और गंदी नजर आईं। कब्रों का संगमरमर पीलापन और कई दाग लिए नजर आया।
विज्ञापन
6 of 7
फूलों की चादर लेकर जाते अकीदतमंद
- फोटो : अमर उजाला
एप्रूव्ड गाइड शकील चौहान ने कहा कि जिस तरह से ताजमहल की बाहरी दीवारों का मडपैक ट्रीटमेंट किया गया, वैसे ही तहखाने की असली कब्रों पर भी मडपैक ट्रीटमेंट कर पीलापन खत्म किया जाए।
ताजमहल में पेश की गई सतरंगी चादर
- फोटो : अमर उजाला
एएसआई ने चढ़ाई चादर
उर्स के आखिरी दिन एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार, वरिष्ठ संरक्षण सहायक अमरनाथ गुप्ता, राजकुमार, तनुज शर्मा समेत एएसआई केअधिकारी कर्मचारियों की ओर से चादरपोशी की गई। ताजमहल उर्स कमेटी के ताहिरुद्दीन ताहिर, आरिफ तैमूरी, मुनव्वर अली, रिजवानउद्दीन आदि मौजूद रहे।